{"_id":"5fc3f5f78ebc3e9bf8520dc9","slug":"buses-rudrapur-news-hld4056430158","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से आने वाले यात्रियों को अब रास्ते में नहीं उतारेंगी रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से आने वाले यात्रियों को अब रास्ते में नहीं उतारेंगी रोडवेज की बसें
विज्ञापन
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर रविवार को यात्रियों की भीड़भाड़ लगी रही।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते केसों को देखते हुए अब उत्तराखंड रोडवेज की बसें दिल्ली के यात्रियों को रास्ते में पड़ने वाले स्टॉपेजों पर नहीं उतारेंगी। साथ ही दिल्ली आईएसबीटी पहुंचने पर यात्रियों की सूची भी रोडवेज अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी।
कोरोना महामारी के बीच दिल्ली, बरेली, देहरादून, हरिद्वार समेत स्थानीय रूटों पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को अवकाश के चलते रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन में बसों में काफी भीड़ रही। रुद्रपुर से पर्यटन स्थल नैनीताल और टनकपुर जाने के लिए भी यात्रियों की काफी संख्या रही। इस बीच रोडवेज प्रबंधन ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते केसों को देखते हुए दिल्ली जाने वाले यात्रियों को स्टॉपेज नहीं उतारने का निर्णय लिया है।
यदि यात्रियों को किसी रोडवेज स्टेशन पर उतारा भी जाता है तो उनकी सैंपलिंग या थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। सहायक महाप्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि जो यात्री रुद्रपुर से दिल्ली जाएंगे, उन्हें सीधे आईएसबीटी में ही उतारा जाएगा। साथ ही उनकी सूची आईएसबीटी के अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी। इसी तरह दिल्ली से रुद्रपुर तक आने वाले यात्रियों को सीधे रुद्रपुर स्टेशन पर उतारा जाएगा। किसी भी यात्री को रास्ते में पड़ने वाले स्टॉपेजों पर नहीं उतारा जाएगा। यदि कोई यात्री रूट पर पड़ने वाले किसी स्टेशन पर उतरता है तो उसकी सैंपलिंग जाएगी।