{"_id":"68f92dc4b209b7fdb8099efc","slug":"buses-remained-parked-in-the-depot-there-was-a-shortage-of-passengers-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-131862-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: डिपो में खड़ी रहीं बसें, यात्रियों का रहा टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: डिपो में खड़ी रहीं बसें, यात्रियों का रहा टोटा
Thu, 23 Oct 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। रोडवेज बस अड्डे पर दिवाली के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। गोवर्धन पूजा के दिन रोडवेज बसें तो थी मगर यात्री नहीं थे। यात्रियों की तलाश में चालक-परिचालक भटकते रहे।
रोडवेज बस अड्डे पर बुधवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों के साथ ही यूपी परिवहन निगम की बसों का जमावड़ा था। बसों में गिनती के यात्री बैठे थे। चालक- परिचालक यात्रियों की तलाश में भटक रहे थे। उन्होंने आवाजें लगाकर यात्रियों को बुलाने की कोशिश की।
रोडवेज की अधिकांश बसें तीन से चार यात्रियों को लेकर गंतव्य को रवाना हो सकी। भैय्यादूज का पर्व निपटने के बाद 24 अक्तूबर से ही बसों में भीड़भाड़़ बढ़ने की आस है। डिपो के एजीएम श्रीराम कौशल का कहना है कि भैय्यादूज पर नजदीकी रूटों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने बढ़ेगी। -
विज्ञापन
इंसेट:
बाजार खुला, वाहनों की संख्या में इजाफा
दीपावली के बाद मंगलवार को अधिकांश बाजार बंद रहा था। सड़कों पर सन्नाटा पसरा था। बुधवार को गोवर्धन पूजा को देखते हुए बाजार खुल गए। लोगों ने भैय्यादूज पर खरीदारी की। सड़कों पर वाहनों की संख्या काफी अधिक रही।