{"_id":"65b2003ec3eb1339d102c374","slug":"burnt-body-of-bba-student-found-in-the-forest-of-khatima-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: BBA के छात्र का जंगल में मिला जला हुआ शव, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: BBA के छात्र का जंगल में मिला जला हुआ शव, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Thu, 25 Jan 2024 12:02 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:02 PM IST
सार
खटीमा के जंगल में एक युवक का जला हुआ शव मिलने सनसनी फैल गई। आयुष चंद बुधवार शाम दवाई लेने के लिए स्कूटी से खटीमा गया हुआ था, लेकिन वह रात को घर नहीं लौटा। बृहस्पतिवार सुबह उसका जला हुआ शव वनखंडी मंदिर के पीछे जंगल में मिला।
विज्ञापन
आयुष चंद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खटीमा के चकरपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह जंगल में एक युवक का झुलसा हुआ शव मिलने सनसनी फैल गई। हनुमानगढ़ी के चकरपुर निवासी आयुष चंद (21) बुधवार शाम दवाई लेने के लिए स्कूटी से खटीमा गया हुआ था, लेकिन वह रात को घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह उसका जला हुआ शव वनखंडी मंदिर के पीछे जंगल में मिला। युवक बुरी तरह जला हुआ था। घटनास्थल पर युवक की स्कूटी, दो मोबाइल और पेट्रोल का डिब्बा बरामद हुआ।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand: 70 साल के बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, घर पर अकेले थे मुसाफिर; परिजनों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आयुष देहरादून से बीबीए कर रहा था।