फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Budget sought from government for cyber police station and STF office building

Udham Singh Nagar News: साइबर थाना और एसटीएफ कार्यालय भवन के लिए शासन से मांगा बजट

Thu, 06 Mar 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 06 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Budget sought from government for cyber police station and STF office building
रुद्रपुर। कामचलाऊ व्यवस्था के तहत चल रहे साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन और एसटीएफ कार्यालय के लिए भवन निर्माण की कवायद तेज हो गई है। भवन का नक्शा मंजूर होने के लिए विभाग ने शासन से निर्माण के लिए बजट की मांग की है। बजट मिलने के बाद निर्माण की कार्यवाही शुरू होगी।
विज्ञापन

दरअसल कुमाऊं में बढ़ते साइबर अपराध के मामलों को देखते हुए एक जनवरी 2021 को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन खुला था। सिडकुल चौक पर पुरानी पुलिस चौकी में अस्थाई व्यवस्था पर संचालन हुआ था। वर्तमान में इसी जगह पर पुलिस कर्मी साइबर अपराधों के मामले सुलझा रहे हैं। छोटे से भवन में महज तीन कमरों में कामचलाऊ व्यवस्था के तहत कामकाज हो रहा है। इसके साथ एसटीएफ और उसके अधीन एएनटीएफ का कार्यालय भी मटकोटा में पंतनगर विश्वविद्यालय के भवन में संचालित हो रहा है। एक साल पहले तक यह कार्यालय पंतनगर विवि परिसर में संचालित हो रहा था। लंबे समय से साइबर थाने और एसटीएफ कार्यालय के निर्माण को लेकर कार्यवाही की जा रही थी। कुछ महीने पहले जिला प्रशासन ने ईएसआईसी अस्पताल के पास 4048 वर्ग मीटर जमीन को एसटीएफ एसएसपी के नाम ट्रांसफर कर दिया था। इसके बाद पेयजल निर्माण निगम से डीपीआर बनवाई गई थी। भवन में साइबर थाना होगा और पहली मंजिल में एसटीएफ कार्यालय बनाया जाएगा।
विज्ञापन

एसटीएफ एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि भवन का नक्शा पास हो चुका है। मुख्यालय के माध्यम से शासन से भवन निर्माण के लिए बजट की मांग की गई है। उम्मीद है कि जल्द बजट मिलने पर भवन निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed