फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BSP leader's nephew and friend deadly attack on

बसपा नेता के भतीजे और दोस्त पर जानलेवा हमला

Mon, 28 Dec 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Mon, 28 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार में चार युवकों ने बसपा नेता के भतीजे और उसके दोस्त फायर झोंक दिए। भीड़भीड़ वाली जगह में अचानक गोली चलने से अफरा तफरी मच गई। दोनों युवकों ने किसी तरह हमले में जान बचाई। भीड़ एकत्र होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। संयोग रहा कि भीड़भाड़ होने के बावजूद गोली किसी को नहीं लगी। सूचना पर एएसपी और कोतवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। बसपा नेता ने भतीजे पर हमला करने वाले चार युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बसपा नेता नरेश ग्रोवर का भतीजा वैभव ग्रोवर निवासी पांच मंदिर के पीछे अपने दोस्त कशिश खेड़ा निवासी भूरारानी के साथ गुप्ता मेडिकल कार्नर में ठेली पर चाट खा रहा था। अचानक बाइकों पर चार युवक आ धमके। उन्होंने वैभव और कशिश से मारपीट शुुरु कर दी। हमलावरों ने असलहे से दो बार फायरिंग की तो वैभव और कशिश ने जमीन में झुककर अपनी जान बचाई। फायरिंग में एक गोली एक दुकान के बोर्ड में लगकर निकल गई। भीड़भाड़ वाली जगह में फायरिंग से राहगीरों और व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जैसे ही वहां भीड़ जमा हुई तो आरोपी भाग निकले। एएसपी पंकज भटट और कोतवाल जेसी पाठक भी घटनास्थल पर पहुुंच गए। पीड़ित कशिश ने बताया कि हमलावर मुनी कक्कड़ निवासी इंद्रा कालोनी, कौशल शर्मा निवासी आवास विकास, विपुल सिंह सामिया इन्क्लेव और वरुण पांडे निवासी मेन मार्केट शामिल हैं। कशिश के मुताबिक विपुल ने रविवार की सुबह उसे फोन कर गोली मारने की धमकी दी थी। देर शाम दूसरे हमलावर वरुण का फोन वैभव के पास आया था और उसने वैभव से लोकेशन के बारे में जानकारी ली। चारों हमलावरों के पास तमंचे थे। कौशल ने दो राउंड फायरिंग की थी। वैभव ने बताया कि फायरिंग के बाद मुनी कक्कड़ ने फोन कर उसे धमकाया था। इधर घटना से गुस्साए व्यापारी भी कोतवाली पहुंच गए। नरेश ग्रोवर ने चारों युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देदी है। एएसपी पंकज भटट ने बताया कि कोतवाल के नेतृत्व में टीम आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed