Kashipur News: बसपा नेता ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
बसपा नेता ने पिता-पुत्र पर मारपीट, अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशीपुर में बसपा नेता ने पिता-पुत्र पर मारपीट, अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला बांसफोड़ान निवासी अख्तर अली माहीगीर ने कहा कि बुधवार को वह अपने कूलर के कारखाने पर बैठे थे। इसी दौरान मोहल्ले के ही विनय चौधरी और उसका बेटा सौरभ वहां एक ई-रिक्शा चालक के साथ विवाद करने लगे।
ये पढ़ें- Lohaghat: छात्रा से छेड़खानी के मामले का खुलासा न होने पर व्यापारियों ने थाना घेरा, पुलिस के साथ हुई नोकझोंक
उन्होंने विवाद को निपटाने की कोशिश की तो पिता-पुत्र रिक्शावाले को छोड़कर उनके साथ गालीगलौज करने लगे। दोनों ने उन पर हमला कर दिया। बमुश्किल उन्होंने बांसफोड़ान पुलिस चौकी में घुसकर अपनी जान बचाई। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चले गए। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।