{"_id":"6137c6c68ebc3ee530025d9a","slug":"boxing-competition-khatima-news-hld437166360","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोजगे स्कूल हैप्पी में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोजगे स्कूल हैप्पी में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ आगाज
विज्ञापन
खटीमा में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का खिलाड़ियों से परिचय कर शुभारंभ करती एसडीएम निर्?
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी में आयोजित प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पहले दिन 20 मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 13 जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
नोजगे परिसर में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम निर्मला बिष्ट, किसान आयोग उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह, ईस्ट फैक्टरी एचआर हैड अजय मेहता ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। एसडीएम बिष्ट ने राज्य भर से पहुंची टीमों से सामंजस्य बनाकर खेलने एवं क्षत्र के युवाओं से इस तरह की प्रतियोगिता को अपनाने की अपील की।
प्रतियोगिता का आयोजन खेल विभाग ऊधमसिंह नगर एवं उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ की ओर से किया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधिका सुरेंदर कौर हैप्पी, प्रधानाचार्य आरिज अल्वी, गोपाल सिंह खोलिया, घनश्याम पुरिया, देवी चंद, सीएल वर्मा, डीसी भट्ट, नवीन टम्टा, जोगेंद्र बोहरा, मुकेश बेलवाल, एचसी पंत, आरपी पंत, रोनित कुमार, रमेश ओली, ममता चंद, विनय नागरकोटी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
60 महिलाएं और 126 पुरुष खिलाड़ी
प्रतियोगिता के पहले दिन महिला वर्ग में पांच मुकाबले और पुरुष वर्ग में 15 मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों नेहा, करन नयाल, शोभा कोहली, हेमा दानू, लक्की राणा और सोनिया मौनी समेत 60 महिला और 126 पुरुष प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। पुरुष वर्ग में खटीमा के कपिल पोखरिया, लगातार चार वर्षों से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत कर खटीमा व जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। पवन गुरुंग अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं।

खटीमा में नोजगे स्कूल में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बॉक्सर।- फोटो : KHATIMA