फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Boxing. coach. guilty. student. sentenced.imprisonment.

Udham Singh Nagar News: छात्रा से छेड़छाड़ के दोषी बॉक्सिंग कोच को पांच साल की सजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Boxing. coach. guilty. student. sentenced.imprisonment.

विज्ञापन
रुद्रपुर। काशीपुर में साढ़े चार साल पहले डे बोर्डिंग की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में दोषी बॉक्सिंग कोच को पॉक्सो अदालत ने पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
जानकारी के अनुसार साढ़े चार साल पहले काशीपुर स्थित साई स्टेडियम में डे बोर्डिंग की छात्रा बॉक्सिंग सीखने जाती थी। आरोप था कि बॉक्सिंग कोच हरजिंदर सिंह संधू उसके साथ गलत हरकत करता था। 17 जुलाई 2019 को जब कोच ने फिर से गलत हरकतें कीं तो छात्रा ने माता-पिता को सारी बात बता दी। परिजनों की शिकायत पर साई केंद्र काशीपुर की प्रभारी ज्योति साह ने जांच कमेटी गठित की। जांच में दोषी मिलने पर कोच के खिलाफ 23 अगस्त 2019 को कोतवाली में केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई पॉक्सो अदालत में हुई थी। विशेष लोक अभियोजक विकास गुप्ता ने 10 गवाह और साक्ष्य पेश कर हरजिंदर पर आरोप सिद्ध कर दिया। बुधवार को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अश्वनी गौड़ ने दोषी हरजिंदर सिंह संधू को धारा 9/10 पॉक्सो एक्ट में पांच साल का कठोर कारावास व 10 हजार रुपये जुर्माना और धारा 354 आईपीसी में तीन वर्ष के कठोर कारावास व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत ने राज्य सरकार को पीड़िता को क्षतिपूर्ति के रूप में एक लाख रुपये देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed