फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Boxer Priyanka ranked 18th in world ranking

बॉक्सर प्रियंका ने विश्व रैकिंग में 18वां स्थान पाया 

Sun, 23 Dec 2018 12:28 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूूरो
अमर उजाला ब्यूूरो Published by: अरुण कुमार Updated Sun, 23 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
Boxer Priyanka ranked 18th in world ranking
वॉक्सर प्रियंका चौधरी, काशीपुर। - फोटो : amar ujala

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी ने बेहतर प्रदर्शन कर विश्व में 18वीं रैंक पाकर देश का नाम रोशन किया है। नए साल में होने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए वह खूब पसीना बहा रही हैं। मोहल्ला आर्य नगर निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी अपने पंचों के दम पर देश और विदेश में लोहा मनवा चुकी हैं।

विज्ञापन


इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (आईबीए) की ओर से जारी महिला वर्ग की नई विश्व रैंकिंग में 60 किग्रा भार वर्ग में वह 18वें स्थान पर पहुंची हैं। प्रियंका ने फोन पर बताया कि वह जनवरी 2018 में दिल्ली में इंटरनेशनल ओपन इंडिया बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य, जून में कजाकिस्तान में दो सीनियर इंटरनेशनल महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में एक-एक कांस्य पदक हासिल कर चुकी हैं। इन चैंपियनशिपों में स्वर्ण पदक हासिल नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य 31 दिसंबर 2018 से छह जनवरी 2019 तक कर्नाटक में राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करना है। इसके लिए वह इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम दिल्ली इंडिया कैंप में विभिन्न कोचों से प्रशिक्षण ले रही हैं। बताया कि पहली बार प्रदेश की महिला बॉक्सर ने विश्व रैंकिंग में जगह बनाई है। उनके पिता पूर्व कोतवाल विजय चौधरी भी अंतरराष्ट्रीय एथलीट हैं। उनके पिता और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विजेंद्र चौधरी सहित खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed