फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   body of the teenager was retrieved after 19 days on the orders of the High Court

Kashipur: हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद निकाला किशोर का शव, फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने, जानें पूरा मामला

Sat, 06 Jun 2026 12:37 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 06 Jun 2026 12:37 PM IST
सार

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई किशोर की मौत के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने 19 दिन बाद कब्र से शव निकालकर दोबारा जांच प्रक्रिया शुरू की है। फोरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए हैं जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा गया है।

विज्ञापन
body of the teenager was retrieved after 19 days on the orders of the High Court
नौगजा कब्रिस्तान में कब्र खोदकर शव बाहर निकालते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तराखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने संदिग्ध हालात में मृत किशोर का शव कब्र से निकाला। परगना मजिस्ट्रेट अभय प्रताप सिंह ने शव का पंचनामा भरा। पैनल डाक्टरों से पोस्टमार्टम के लिए शव हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज भेजा है। इससे पूर्व रुद्रपुर से आई फोरेंसिक टीम ने विसरा के नमूने लिए।

विज्ञापन

मोहल्ला कटोराताल नईबस्ती निवासी मुर्सलीन (17) की 16-17 मई की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसका शव घर में चुनरी के सहारे लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोर की मौत का कारण गर्दन की हड्डी टूटने से होना बताया गया था।

विज्ञापन

मृतक के चाचा इमरान ने किशोर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच के लिए नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उनका कहना था कि घटना स्थल पर काफी मात्रा में खून था और सिर में एक साइड चोट के निशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने नौगजा कब्रिस्तान पहुंचकर 19 दिन पूर्व दफनाए गए किशोर का शव कब्र से निकाला। एसडीएम अभय प्रताप ने शव का पंचनामा भरा। फोरेंसिक एक्सपर्ट डा. भूपेंद्र सिंह ने विसरा के नमूने लिए।

वहां सीओ प्रशांत कुमार, कोतवाली प्रभारी हरेंद्र सिंह, कटोराताल चौकी इंचार्ज मीना रावत, एसआई कौशल भाकुनी, एसआई गणेश पाण्डेय आदि प्रशासनिक अधिकारी व मृतक के परिजन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed