फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   body of a married woman found hanging from a fan with the help of a scarf in kashipur

UK: चुनरी के सहारे पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, ई-रिक्शा चलाने गया था पति; पिता बोले- न्याय चाहिए

Sat, 25 Jul 2026 11:20 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर Published by: Heera Updated Sat, 25 Jul 2026 11:20 AM IST
सार

एक महिला का शव किराये के मकान में चुनरी के सहारे पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतका के परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की है।

विज्ञापन
body of a married woman found hanging from a fan with the help of a scarf in kashipur
नेहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में एक महिला का शव किराये के मकान में चुनरी के सहारे पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतका के परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की है।

विज्ञापन

मोहल्ला गंज निवासी उदयराज की बेटी नेहा का विवाह सात वर्ष पूर्व जनपद रामपुर थाना स्वार के ग्राम नरपतनगर निवासी रोहित पुत्र गेंदानाथ के साथ हुआ था। उनका पांच वर्ष का बेटा भी है जो अपने दादा-दादी के साथ रहता है। रोहित व उसकी पत्नी नेहा ग्राम हरियावाला में किराये के मकान में रहते थे। बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे नेहा का शव चुनरी के सहारे पंखे से लटका मिला। उस समय पति रोहित ई-रिक्शा लेकर गया हुआ था।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान नीरज कुमार की सूचना पर सूर्या चौकी प्रभारी सोनू सिंह, एसआई भूमिका पांडे आदि मौके पर पहुंचे। मौके पर फॉरेसिंक टीम बुलाई गई। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के पिता उदयराज ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर इस मामले में जांच की मांग की है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed