फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Blacklist Contractors for 10 Years for Negligence 

लापरवाही करने वाले ठेकेदारों को 10 साल के लिए करें ब्लैकलिस्ट 

Thu, 20 Dec 2018 12:05 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर Published by: दीपक नेगी Updated Thu, 20 Dec 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
Blacklist Contractors for 10 Years for Negligence 
रुद्रपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रभारी मंत्री मदन कौशिक की मौजूदगी में बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में हुई समीक्षा बैठक में सीएम ने निर्माण कार्यों में हीलाहवाली करने वाले ठेकेदारों को 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट करने के आदेश दिए। उन्होंने उन्होंने लोनिवि के अफसरों को तलब कर निर्माण कार्यों में बरती गई लापरवाही की जांच करने और जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए।  उन्होंने कमिश्नर को निर्देश दिए कि सभी कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों की समीक्षा कर उनकी जवाबदेही तय की जाए। यह भी कहा कि बांड भरते समय काम पूरा होने की मियाद का सख्ती से पालन कराएं। 

विज्ञापन


समीक्षा बैठक में किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि बजट आवंटित होने के बावजूद नगला-लालपुर मार्ग का कार्य पूरा नहीं हुआ है। विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि सिडकुल की अटरिया रोड और बिंदुखेड़ा रोड का कार्य अब तक अधूरा है। 
विज्ञापन


इसी तरह सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा ने कहा कि तिलियापुर पुल और देवनगर में कटना नदी पर पुल चार साल बाद भी नहीं बन सका है। पुल निर्माण को पूरा करने की मियाद डेढ़ वर्ष की थी। विधायक सौरभ ने कहा कि यूपी में मिट्टी पर रॉयल्टी नहीं ली जाती है लेकिन प्रदेश में बहुत अधिक रॉयल्टी ली जाती है, किसान हित में इसे कम किया जाए। एससी वर्ग के बच्चों को काफी समय से छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। दोनों मामलों में कार्यवाही का आश्वासन दिया। जसपुर विधायक आदेश चौहान ने कृषि यंत्रों में सब्सिडी योजना का पात्रों का फायदा नहीं मिलने की शिकायत रखी। सीएम ने डीएम को मामले की जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लालपुर, नगला और सिरौली को नगर पंचायत बनाएंगे : सीएम
किच्छा। नागरिक अभिनंदन समारोह में आई भीड़ से गदगद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किच्छा विधायक राजेश शुक्ला की लगभग सभी मांगों पर मुहर लगा दी। विधायक शुक्ला ने मंच से ही सीएम के सामने मांग उठाई और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंच से मांग पूरी करने की घोषणाएं कर दीं। मुख्यमंत्री ने किच्छा से लगे नगला, सिरौली और लालपुर को नगर पंचायतों का दर्जा देने की घोषणा की। साथ ही इन नगर पंचायतों के परिसीमन कर नए क्षेत्र शमिल करने का आश्वासन भी दिया। 

किच्छा चीनी मिली में एथेनॉल प्लांट लगाने का आश्वासन भी सीएम ने दिया। बुधवार को इंदिरा गांधी खेल मैदान में मुख्यमंत्री हरीश रावत से किच्छा क्षेत्र की कई समस्याएं उठाईं। सीएम जब भाषण देने आए तो उन्होंने विधायक की सभी मांगों पर मुहर लगा दी। मुख्यमंत्री ने किच्छा विधानसभा क्षेत्र के नगला, सिरौली और लालपुर को नगर पंचायतों का दर्जा देने की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री ने वर्ग चार की जमीन पर काबिज लोगों को मालिकाना हक देने के लिए 31 मार्च तक आवेदन की तिथि बढ़ा दी। इसके साथ पुराने सर्किल रेट के अनुसार शुल्क लेने को कहा। 


मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं 

  • नगला, सिरौली और लालपुर को नगर पंचायतों का दर्जा मिलेगा। इनमें और क्षेत्र भी जोड़े जाएंगे। 
  • राज्य में अपने खेतों से मिट्टी निकालने वाले किसानों की रॉयल्टी कम करने और व्यवहारिक बनाया जाएगा। 
  • मुख्यमंत्री ने किच्छा चीनी मिल में एथेनॉल प्लांट लगेगा।
  • किच्छा क्षेत्र के भूमिहीनों को जमीन मिलेगी। इसके लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
  • किच्छा क्षेत्र में वर्ग चार की भूमि पर काबिज लोगों के लिए मालिकाना हक देने के लिए 31 मार्च तक की अवधि बढ़ी। आवेदन शुल्क पुराने सर्किल रेट पर ही लगेगा। 
  • किच्छा में आईटीआई कॉलेज के भवन का निर्माण होगा। 
  • किच्छा अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती होगी। 
  • ग्रामीण क्षेत्र के 20 किमी आंतरिक मार्गों की मरम्मत और निर्माण होगा। 
  • किच्छा के बीचोंबीच बहने वाली लेफ्ट पाहा नहर को कवर कर सड़क बनाई जाएगी। 
  • राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चार नए कक्षा कक्ष बनाए जाएंगे। 
  • प्राग फार्म में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति लगाई जाएगी। 
  • खुरपिया फार्म की 80 एकड़ से अधिक भूमि पर तहसील, फायरब्रिगेड, एसडीएम आवास के साथ ही रोडवेज बस अड्डे का निर्माण होगा। 
  • खुरपिया फार्म में एक हजार एकड़ जमीन उद्योग के लिए आरक्षित रहेगी।
  • हल्द्वानी मार्ग से अंजनिया को जोड़ने वाली चार किमी सड़क का चौड़ीकरण होगा। 
  • रुद्रपुर में महतोष मोड़ से नवाबगंज को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed