{"_id":"1f658794e55b66f55c86d163eb0bd4bc","slug":"bjp-workers-pay-compensation-of-a-thousand-raging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार का मुआवजा देने पर भाजपा कार्यकर्ता भड़के ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार का मुआवजा देने पर भाजपा कार्यकर्ता भड़के
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Tue, 28 Apr 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
किसानों को एक हजार रुपए मुआवजा का चेक देने पर भाजपा कार्यकर्ता आगबबूला हो गए। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर इसे किसानों के साथ मजाक बताया साथ ही उचित मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ता विधायक राजेश शुक्ला के साथ डीएम से मिले। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा कि बारिश से किसानों की फसल की क्षति हुई है। लेकिन राजस्व विभाग ने किसानों की फसल नुकसान का सही मूल्यांकन नहीं किया है। आरोप लगाया कि घर बैठकर कर्मचारियों ने गेहूं व रबी की फसल के नुकसान का आंकलन कर लिया है। कहा कि इसके बाद किसानों को एक हजार रुपए का मुआवजा दिया जा रहा है। यह किसानों के साथ मजाक है। इस मौके पर यशवंत मिश्रा, हरपाल कक्कड़, अविनाश गुप्ता, जगदीश सिंह, अजय अरोरा, विपिन जलहोत्रा, राजेश तिवारी, अजीत पाठक, नारायण पाठक, अविनाश, विनोद ठुकराल, हेमू यादव, रवि ठुकराल, राजेश, पंकज पांडेय, अनुज पाठक, नरेंद्र ठुकराल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन