फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP took psychological edge by announcing ticket in rudrapur

लोकसभा चुनाव 2024: टिकट घोषित कर भाजपा ने ली मनोवैज्ञानिक बढ़त, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश

Mon, 04 Mar 2024 01:34 PM IST
हीरा मेहरा चंदन बंगारी, संवाद
चंदन बंगारी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 04 Mar 2024 01:34 PM IST
सार

Uttarakhand News: रुद्रपुर में भाजपा ने सधी रणनीति के तहत नैननीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर पहले टिकट की घोषणा कर मनोवैज्ञानिक बढ़त ले ली है। 

विज्ञापन
BJP took psychological edge by announcing ticket in rudrapur
भाजपा

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर में भाजपा ने सधी रणनीति के तहत नैननीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर पहले टिकट की घोषणा कर मनोवैज्ञानिक बढ़त ले ली है। यहीं नहीं पिछले तीन महीने से भाजपा संगठन और मोर्चो के कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्तर से लगातार दिए जा रहे कार्यक्रमों में न सिर्फ सक्रिय हैं, चुनाव को लेकर उत्साहित भी नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस में सीमित जगहों पर ही छिटपुट गतिविधियां हुई हैं। यहीं नहीं कांग्रेस के सामने गुटबाजी के साथ ही बिखर रहे कुनबे को बचाना बड़ी चुनौती है।

भाजपा लगातार कार्यक्रमों से न सिर्फ जनता के बीच पहुंच रही है बल्कि कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देकर सक्रियता को बढ़ाया है। चुनावी मोड में आकर लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के साथ ही लोकसभा प्रभारी, संयोजक, विधानसभा प्रभारी, संयोजक, विस्तारक भी नियुक्त किए जा चुके हैंं। विधानसभाओं में संयोजक का जिम्मा विधायक या फिर पिछले चुनाव में हारे नेता को दिया गया है। 20 दिन पहले लोकसभा का चुनाव कार्यालय खुल चुका है। इसके उलट कांग्रेस खेमे में चुनाव को लेकर बड़ी हलचल नहीं दिख रही है। गतिविधियों के नाम पर फिलहाल कोई सक्रियता नहीं है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: कुरकुरे और बिस्कुट खाकर बीमार पड़ रहे बंदर, हुआ ये असर
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने चुनाव के लिहाज से सिर्फ लोकसभा समन्वयक की नियुक्ति की है, जो खुद ही टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस तमाम जगहों पर नेताओं की गुटबाजी में फंसी हुई है। यही गुटबाजी से ऐन चुनाव के वक्त कांग्रेस का कुनबा बिखर रहा है। कांग्रेस की चिंता बिखरते कुनबे को समेटने की है। मुख्य संगठन के साथ ही पार्टी के घटक संगठनों की सक्रियता का अता पता नहीं है। पूरे परिदृश्य में भाजपा की कांग्रेस पर मनोवैज्ञानिक बढ़त दिख रही है। हालांकि कांग्रेस नेता प्रत्याशी घोषित होते ही कार्यकर्ताओं में जोश होने का दावा जरूर कर रहे हैं। 

हर वर्ग तक पहुंचने का प्रयास
भाजपा को चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहने वाली पार्टी के रूप में जाना जाता है। यह पार्टी की सक्रियता और कार्यों में नजर आ रहा है। संगठन ने लोकसभा के 2472 बूथ कमेटियों का गठन कर कई स्तरों में मजबूती को परख लिया है। इसके साथ ही भाजपा लाभार्थी संपर्क अभियान, सुशासन दिवस, गांव चलो अभियान, ग्राम परिक्रम अभियान, ईजा बैणी महोत्सव, नारी शक्ति, एनजीओ सम्मलेन, युवा चौपाल, संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, जनप्रतिनिधि सम्मेलन, खेल आयोजन सहित तमाम आयोजनों से महिला, किसान सहित हर वर्ग तक पहुंचने की पूरी कोशिश कर रहा है।

कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका
लोकसभा चुनाव से पहले ही तराई में कांग्रेस के मजबूत नेता कुनबा छोड़कर जा रहे हैं। हाल में ही खटीमा ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। कांग्रेस इस झटके से उबरी ही थी कि नानकमत्ता नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, सितारगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख भुवन राणा सहित कई प्रधान और बीडीसी सदस्य भाजपा में शामिल हो गए। हाल में गदरपुर में निवर्तमान सभासद ने पार्टी को अलविदा कहा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस का बड़ा ओबीसी चेहरा भाजपा में शामिल हो सकता है। इस नेता के परिवार का कई सालों से पंचायतों में दबदबा रहा है। भाजपा की रणनीति है कि कांग्रेस के बड़े और मजबूत चेहरों को अपने पाले में लाया जा सके। 

 

टिकट की घोषणा से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। संगठन चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। 20 दिन पहले लोकसभा चुनाव का कार्यालय खुल चुका है और विधानसभाओं में कार्यालय खोले जा रहे हैं। इस बार पांच लाख से अधिक वोटों से चुनाव जीतेंगे। - विवेक सक्सेना, लोकसभा संयोजक, भाजपा

कांग्रेस की पूरी तैयारी है। बूथ, मंडपम इकाई बनाने के साथ ही ब्लाक, मंडल और नगर पंचायतों में अध्यक्ष बनाए जा चुके हैं। पांच मार्च को स्क्रीनिंग की कमेटी की बैठक के बाद जल्द प्रत्याशी घोषित हो जाएगा। संगठन से जिसे टिकट मिलेगा, सभी कार्यकर्ता पूरे जोश से उसे चुनाव लड़ाएंगे। - डॉ. गणेश उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed