फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP State Working Committee meeting today

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

Wed, 11 Jul 2018 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊध्ामसिंह नगर Updated Wed, 11 Jul 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
 BJP State Working Committee meeting today
काशीपुर में पत्रकार वार्ता करते भाजपा पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और कई केंद्रीय नेता शिरकत करेंगे। प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं। कार्यसमिति की बैठक का बुधवार को सुबह 10:30 बजे शुभारंभ होगा।

विज्ञापन


मंगलवार को रुद्रपुर मार्ग पर स्थित होटल गौतमी हाइट में जिलाध्यक्ष शिव अरोरा और प्रदेश महामंत्री आशीष गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में कहा कि इसी होटल में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक बुधवार और बृहस्पतिवार को होगी। इसमें पार्टी एवं मोर्चा के  250 पदाधिकारियों सहित लगभग 400 लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि तीन महीने के अंतराल में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होती है। इसमें लक्ष्य और  संगठनात्मक कार्यक्रम तैयार किए जाते हैं। परिस्थितियों के अनुसार आर्थिक प्रस्ताव भी तैयार होंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बुधवार दोपहर 3:20 बजे देहरादून से प्रस्थान कर शाम 4:20 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पंतनगर एयरपोर्ट से 4:30 बजे सड़क मार्ग से काशीपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री रावत शाम छह बजे भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम काशीपुर में ही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू करेंगे शुभारंभ

काशीपुर। भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि 11 जुलाई को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक का उद्घाटन करेंगे। बुधवार को ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शाम छह बजे कोर कमेटी की बैठक में शिरकत करेंगे। 12 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव प्रकाश, श्याम जाजू, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी, सभी सांसद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, मुख्यमंत्री के साथ कार्यसमिति का उद्घाटन करेंगे।


इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
काशीपुर। शिव अरोरा ने बताया कि मंच व्यवस्था भाजपा नगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, पंडाल व्यवस्था राजेंद्र सैनी, प्रशासनिक समन्वयक भाजपा कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, भोजन की व्यवस्था राम मेहरोत्रा, नगर सज्जा लवीश अरोरा, मीडिया समन्वयक पुष्कर बिष्ट, गुरविंदर चंडोक, बबलू चौधरी, फ्लेक्सी से प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी इंतजार हुसैन और आनंद वैश्य को सौंपी गई है। सर्वजीत सिंह व पंकज मोनू यातायात व्यवस्था देखेंगे। गुंजन सुखीजा, राजदीपिका मधुर व राजेंद्र सैनी स्वागत करेंगे। इस दौरान निवर्तमान मेयर ऊषा चौधरी, राम मेहरोत्रा, विवेक सक्सेना मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed