फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP leader letters six point demands Union agriculture minister

नेपाल बॉर्डर पर खेती करने वाले किसानों को दिया जाए ₹15000 महीना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
BJP leader letters six point demands Union agriculture minister
जसपुर। भाजपा नेता ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के माध्यम से प्रदेश के किसानों का 6 सूत्री मांग पत्र भाजपा के केंद्रीय संगठन मंत्री शिव प्रकाश एवं केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भेजा है।भाजपा ग्रामीण मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने कहा कि कृषि इकाइयों पर बेचे जा रहे धान, उड़द, मक्का के बीजों पर प्रदेश सरकार ने 75 प्रतिशत की सब्सिडी घोषित की है, जो बीज खरीद के बाद किसानों के खाते में आएगी। उन्होंने कहा कि किसानों से सब्सिडी काटकर बीजों की कीमत वसूली जाए। पर्वतीय जिलों के किसानों को फसल सब्जी मंडी तक पहुंचाने का किराया दिया जाए। नेपाल बॉर्डर पर कम से कम 15 किमी के दायरे में खेती कर रहे किसानों को 15 हजार रुपये महीना दिया जाए, क्योंकि वह किसान सिपाही का भी कार्य कर रहे हैं किसानों के गन्ने के मूल्य का लगभग 60 प्रतिशत भुगतान चीनी मिलों पर बकाया है। गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र कराया जाए। बेमौसम बारिश से नष्ट हुई गेहूं मटर आलू लाही की फसलों का मुआवजा दिलाया जाए। सब्सिडी वाले कृषि यंत्र की खरीद पूरे भारत में करने की अनुमति प्रदान की जाए। भाजपा नेता प्रेम सिंह सहोता ने बताया केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को उन्हें वीडियोकॉल कर किसानों की मांगो का मांग पत्र भेजने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed