फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP Core commitie meeting in kashipur

कोर कमेटी की बैठक में तय हुआ कार्यसमिति का एजेंडा

Thu, 12 Jul 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Thu, 12 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
BJP Core commitie meeting in kashipur
BJP - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के लिए भाजपा ने तैयारी पूरी कर ली है। प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू से लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट सहित अन्य नेता यहां पहुंच चुके हैं। देर शाम हुई कोर कमेटी की बैठक में कार्यसमिति की बैठक का एजेंडा भी तय कर लिया गया। इससे पहले प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में बूथ मैनेजमेंट पर जोर दिया गया।  
बाजपुर रोड स्थित एक होटल में बुधवार को भाजपा ने बृहस्पतिवार को प्रस्तावित प्रदेश कार्यसमिति की तिमाही बैठक की तैयारी को अंतिम रूप दिया। सूत्रों के मुताबिक कोर कमेटी की बैठक में चुनाव पर फोकस करते हुए काम करना तय किया गया। कोर कमेटी में संगठन और सरकार के बीच के तालमेल पर भी बातचीत हुई। कोर कमेटी का कहना था कि यह तालमेल बूथ स्तर तक नजर आना चाहिए। इसके बाद ही केंद्र और राज्य की कल्याणकारी योजनाएं बूथ कार्यकर्ता के जरिए लोगों तक पहुंच पाएंगी। इससे पहले प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में बूथ स्तर पर अधिक सक्रिय होकर काम करने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया की उपयोगिता को स्वीकार करते हुए बूथ स्तर के कार्यकर्ता को सोशल मीडिया पर सक्रिय करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

 एक पदाधिकारी के मुताबिक चुनाव को देखते हुए अगले तीन माह कार्यक्रम दर कार्यक्रम की रणनीति तय की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के मुताबिक कार्यसमिति में अगले तीन माह के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से पार्टी संगठन को कई निर्देश दिए गए थे। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा की आजीवन सहयोग निधि पर भी बातचीत होने की संभावना है। भाजपा ने करीब 25 करोड़ रुपये प्रदेश से आजीवन सहयोग निधि के रूप में एकत्र किए हैं। मुसीबत यह है कि इसमें से करीब चार करोड़ की चेक आदि के रूप में मिली धनराशि अभी भाजपा को मिल नहीं पाई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये शामिल हो रहे हैं कार्यसमिति में
प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद भगत सिंह कोश्यारी, राज लक्ष्मी शाह, रमेश पोखरियाल निशंक, भुवन चंद्र खंडूड़ी, अजय टम्टा, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, महामंत्री संगठन संजय कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, सभी मंत्री और विधायक, पार्टी पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष और महामंत्री सहित करीब 250 सदस्य शामिल रहेंगे।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed