{"_id":"67cf3bc77c0971b8440e8586","slug":"bjp-appoints-new-district-presidents-rudrapur-news-c-8-1-hld1031-525895-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ऊधमसिंह नगर में जिंदल पर भरोसा, काशीपुर में पाल को मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ऊधमसिंह नगर में जिंदल पर भरोसा, काशीपुर में पाल को मौका
Tue, 11 Mar 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के दोनों जिलाध्यक्षों ने हाईकमान का जताया आभार, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
रुद्रपुर/काशीपुर। भाजपा ने सांगठनिक जिले ऊधमसिंह नगर में जिलाध्यक्ष की कमान दोबारा कमल जिंदल को सौंपी है। मनोज पाल को काशीपुर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी करने के साथ ही एक-दूसरे अबीर और गुलाल लगाया गया।
सांगठनिक जिले ऊधमसिंह नगर में भाजपा ने जिलाध्यक्ष के चयन प्रक्रिया के लिए 114 पार्टी नेताओं और जनप्रतिनिधियों से रायशुमारी की थी। जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष कमल जिंदल सहित 15 नेताओं ने दावेदारी की थी। सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला चुनाव अधिकारी कैलाश शर्मा, पर्यवेक्षक देवेंद्र ढेला, सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा की मौजूदगी में बैठक हुई। जिला चुनाव अधिकारी व प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने प्रदेश नेतृत्व की ओर से भेजे संदेश को सुनाया और जिलाध्यक्ष के लिए कमल कुमार जिंदल के नाम की घोषणा की। इसके बाद कमल ने पार्टी नेताओं के साथ रोड शो भी किया। वहां पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, अनिल चौहान, राकेश सिंह, भारत भूषण चुघ, धीरेन्द्र मिश्रा, गोपाल बोरा आदि थे।
काशीपुर में प्रदेश महामंत्री व जिला चुनाव अधिकारी राजेश बिष्ट ने मनोज पाल को पार्टी का काशीपुर जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। उन्होंने जसपुर से सुरेंद्र चौहान, काशीपुर से उषा चौधरी और बाजपुर से मंजीत सिंह राजू को भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य नियुक्त किया। सभी का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। जिला चुनाव अधिकारी बिष्ट ने कहा कि नए जिलाध्यक्ष के साथ 2027 का चुनाव, पंचायत चुनाव सहित अन्य चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिलेगी। वहां विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, मेयर दीपक बाली, गुरविंदर सिंह चंडोक आदि थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
दोबारा जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार। पार्टी की रीती नीति और धामी सरकार की एक एक योजना को जन जन तक ले जाते हुए पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। कार्यकर्ता का सम्मान कर सभी को साथ लेकर चलने का काम करेंगे। - कमल कुमार जिंदल,
संगठन ने छोटे कार्यकर्ता के ऊपर विश्वास जताया है। हम सभी मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। आगामी चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करेंगे। - मनोज पाल, जिला अध्यक्ष
-- -- -- -- -- -- -- -- --
इन पदों पर निभा चुके हैं अहम भूमिका
मनोज पाल वर्तमान में भाजपा उत्तराखंड में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर दायित्व निभा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने पूर्व में ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री, ऊधमसिंह नगर में जिला महामंत्री, भाजपा युवा मोर्चा काशीपुर के जिलाध्यक्ष, महुआडाबरा मंडल के मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री के पद पर भी कार्यरत रहे हैं।