फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bio fuel plant will prove to be a milestone in the development of the state: Arya

प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा बायो फ्यूल संयंत्र : आर्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bio fuel plant will prove to be a milestone in the development of the state: Arya
काशीपुर के एससी गुड़िया आईएमटी संस्थान में सीएसआईआर निदेशक डॉ. अंजन रे का स्वागत करते डॉ. दीपिका ? - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज परिसर में सीएसआईआर-आईआईपी देहरादून की ओर से देश का पहला बायो फ्यूल संयंत्र का शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश के विकास में बायो फ्यूल संयंत्र मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को एससी गुड़िया आईएमटी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती व संस्थान संस्थापक स्व. सत्येंद्र चंद्र गुड़िया के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि आर्य ने संयंत्र स्थापित करने के लिए सीएसआईआर के निदेशक डॉ. अंजन रे, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. नीरज आत्रेय व जयंती त्रिवेदी और संस्थान की चेयरमैन विमला गुड़िया को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्व. गुड़िया ने काशीपुर विकास की जो सोच विकसित की थी उसमें यह कदम सार्थक सिद्ध होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के पहले ओपन जिम का नेता प्रतिपक्ष आर्य, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा व देवेंद्र जिंदल आदि ने उद्घाटन किया। इससे पूर्व जयंती त्रिवेदी ने फ्यूल के उपयोग की विधि के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर एससी गुड़िया आईएमटी व लॉ कॉलेज और जीबी पंत इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। संचालन डॉ. नीरज आत्रेय ने किया। स्वागत उद्बोधन संस्थान की उपाध्यक्ष डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुष्पा आर्य, अनूप नौटियाल, एसके शर्मा, मुक्ता सिंह, विमल गुड़िया, संजय चतुर्वेदी, सरित चतुर्वेदी, डॉ. एसएस रे, हाजी कमर आलम, डॉ. योगराज सिंह, उमेश जोशी, मेजर मुनीश कांत, अजय शंकर कौशिक, कशिक टंडन, रिंकू, शशांक सिंह, यथार्थ आत्रेय, सत्यार्थ आत्रेय, राकेश लखेड़ा, डॉ. केवल कुमार, प्राचार्य लॉ डॉ. आरएन सिंह आदि मौजूद रहे।

काशीपुर के एससी गुड़िया आईएमटी संस्थान में बायो संयंत्र का शिलान्यास करते मुख्य अतिथि आर्य व अन?

काशीपुर के एससी गुड़िया आईएमटी संस्थान में बायो संयंत्र का शिलान्यास करते मुख्य अतिथि आर्य व अन?- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed