फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bindukhatta team wins Himalayan Football Championship title.

Udham Singh Nagar News: बिंदुखत्ता की टीम ने जीता हिमालयन फुटबाल चैंपियनशिप का खिताब

Wed, 07 Oct 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 07 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bindukhatta team wins Himalayan Football Championship title.
रुद्रपुर/किच्छा। हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल में चार दिन से चल रही हिमालयन फुटबाल चैंपियनशिप का खिताब हरीश पंवार बिंदुखत्ता की टीम ने जीत लिया है। बालिका वर्ग के फाइनल में हरीश पंवार की टीम ने शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी को 6-0 से करारी शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पूरे मैच में विजेता टीम का दबदबा बना रहा। प्रतियोगिता में अमर उजाला ने मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई। चैंपियनशिप के अंतिम दिन रोमांच चरम पर रहा। बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में मेजबान एचपीएस किच्छा ने सेंट मैरी रुद्रपुर को 3-1 से हराया। भारतीय शहीद सैनिक स्कूल नैनीताल और बीयरशीबा हल्द्वानी के बीच हुए मैच में तकनीकी आधार पर बीयरशीबा को विजेता घोषित किया गया। नोजगे खटीमा और शिवालिक हल्द्वानी का मैच बराबरी पर छूटा। पेनल्टी में शिवालिक ने 7-6 से जीत दर्ज की। बालक वर्ग के सेमीफाइनल में भी पेनल्टी ने धड़कनें बढ़ा दीं। पहले सेमीफाइनल में एचपीएस किच्छा और एवरग्रीन बराबरी पर रहे। पेनल्टी में एवरग्रीन 5-4 से जीता। दूसरे सेमीफाइनल में बीयरशीबा ने शिवालिक को 6-5 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

वहीं बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में शिवालिक इंटरनेशनल ने एचपीएस किच्छा को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन फाइनल में हरीश पंवार की टीम के आगे उसकी एक न चली। विजेता और उपविजेता टीम को आयोजकों ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed