फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bike riders ran away after snatching a bag full of notes from the doctor

Udham Singh Nagar News: चिकित्सक से नोटों से भरा बैग छीनकर भागे बाइक सवार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bike riders ran away after snatching a bag full of notes from the doctor
बाजपुर। क्लीनिक बंद करके घर लौट रहे एक डाक्टर के हाथ से नोटों से भरा बैग छीनकर बाइक सवार दो युवक फरार हो गए। बैग में तीस हजार रुपये नकदी और बैंक पासबुक सहित अन्य कागजात बताए गए हैं। डाक्टर ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला मझरा प्रभु निवासी डॉ. राकेश भटनागर ने गुरुवार रात पौने दस बजे क्लीनिक बंद कर भटनागर मुख्य मार्ग स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाइयां लेकर वापस पैदल घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कोतवाली पुलिस के आवासीय कॉलोनी मार्ग से गुजर रहे थे कि बाइक सवार दो युवक झपट्टा मारकर उनके हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में तीस हजार रुपये की नकदी और बैंक पासबुक सहित अन्य दस्तावेज थे। शुक्रवार शाम उन्होंने साथियों के साथ कोतवाल से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। इधर, कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed