फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bike riders dragged the young man for half a kilometer

Udham Singh Nagar News: युवक को आधा किमी घसीट ले गए बाइक सवार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Bike riders dragged the young man for half a kilometer
रुद्रपुर।
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में मोबाइल झपटमारों के हौसले बुलंद हैं। बाइक सवार झपटमारों ने एक राहगीर से मोबाइल झपटा और उसे आधा किलोमीटर तक घसीट ले गए जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी के माध्यम से उन्हें चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जगतपुरा, वार्ड नंबर पांच निवासी अजय ढाली ने थाने में दी तहरीर में कहा कि 13 नवंबर को वह गगन ज्योति बारात घर से आवास विकास गुरुद्वारा होते हुए हुए पैदल अपने घर जा रहा था। रात आठ बजे बाइक सवार तीन बदमाश पीछे से आए और उसके हाथ से मोबाइल फोन झपटकर भागे। उसने बाइक सवारों का पीछा करते हुए पीछे बैठे झपटमार को पकड़ा, लेकिन उसने उसका ही हाथ पकड़ लिया और बाइक दौड़ा दी। वे उसे घसीटते हुए ले गए। राहगीरों के शोर मचाने पर आधा किलोमीटर दूर जाकर छोड़ा। इसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल पहुंचकर उसने अपना इलाज कराया।
विज्ञापन

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। वारदात को अंजाम देने वाले बाइक सवारों की सीसीटीवी फुटेज से पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed