फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bike rider killed in a road accident in kashipur

काशीपुर में सड़क हादसा: पत्नी के साथ बच्चे की दवा लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, आरोपी फरार

Tue, 31 Oct 2023 12:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 31 Oct 2023 12:07 PM IST
सार

पत्नी के साथ बच्चे की दवा लेने जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो (kashipur road accident) गई। सूचना मिलने पर पहुंची यूपी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Bike rider killed in a road accident in kashipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में पत्नी के साथ बच्चे की दवा लेने जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत (kashipur road accident) हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची यूपी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

 

एसडीएम कोर्ट के पास स्थित मोहल्ला पाकीजा कॉलोनी निवासी मोहम्मद रेहान (25) अपनी पत्नी फरहा (24) के साथ बेटे फुरकान (2) के लिए दवा लेने बाइक से इमरता गांव जा रहा था। ग्राम जमालगंज के पास एक बस की चपेट में आकर रेहान की मौत हो गई, जबकि पत्नी का पैर फ्रैक्चर हो गया। हादसे में बच्चे को भी चोटें आई हैं। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। परिजनों के मुताबिक रेहान नाई का काम करता था। पुलिस ने बस त्रिवेणी शुगर मिल में खड़ी कर दी है, जबकि चालक फरार है।

विज्ञापन


बाइक ने फैक्टरी कर्मी को मारी टक्कर, मौत
रुद्रपुर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में एक फैक्टरी कर्मी की मौत हो गई। वह फैक्टरी में ड्यूटी करने जा रहा था। बताया जा रहा है अगले महीने उसकी बड़ी बेटी की शादी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मूल रूप से ग्राम गरगैया बहेड़ी निवासी हरवंश कुमार (43) रुद्रपुर के वार्ड नंबर 14 भदईपुरा में किराये पर रहता था और किच्छा बाईपास रोड पर एक फैक्टरी में काम करता था।

 

सोमवार की देर शाम वह ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। इस दौरान भदईपुरा में तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हरवंश को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी, दो बेटी और बेटा गांव में रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed