फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bike rider dies after being hit by a school bus

स्कूली बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a school bus
काशीपुर। एक स्कूली बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कचनाल गुंसाई निवासी अजहरुद्दीन उर्फ अज्जू (22) पुत्र मुनाजिर हुसैन रामनगर रोड स्थित एमपी मेमोरियल अस्पताल में कंपाउंडर था। बृहस्पतिवार शाम वह अस्पताल ड्यूटी गया था। शुक्रवार सुबह ड्यूटी समाप्त करने के बाद बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। बाजपुर रोड बहला पुल स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराने के बाद हाईवे पर पहुंचा। इस दौरान सामने से बच्चों को लेकर आ रही स्कूली बस की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन घायल को रामनगर रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार वह हेलमेट पहना था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा और अविवाहित था। उसके पिता राजकीय महाविद्यालय के सामने हेलमेट बेचते हैं। घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे ले लिया है। बच्चों को दूसरी बस से विद्यालय पहुंचाया गया।
विज्ञापन

बिजली पोल से टकराई बाइक
काशीपुर। रतुपुरा ठाकुरद्वारा निवासी परमेंद्र (22) ग्राम अलियावाद निवासी अपने जीजा राजवीर (25) के साथ बाइक पर सवार होकर ग्राम फिरोजपुर स्थित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे। शुक्रवार सुबह रम्पुरा के पास सड़क किनारे खड़े बिजली पोल से बाइक टकरा गई। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed