{"_id":"69260636d1d279ed790e9d9b","slug":"bike-collides-with-pole-seventh-grade-student-dies-khatima-news-c-236-1-ktm1001-112276-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पोल से टकराई बाइक, सातवीं कक्षा के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पोल से टकराई बाइक, सातवीं कक्षा के छात्र की मौत
Wed, 26 Nov 2025 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
- पिता को लंच बॉक्स देने जा रहा था, बाइक पर सवार दो दोस्त घायल
खटीमा। लोहियाहेड में मंगलवार सुबह बाइक बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में सातवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठे उसके दो दोस्त घायल हो गए।
लोहियाहेड निवासी प्रियांशु शर्मा (14) पुत्र राजू शर्मा सुबह बाइक से अपने पिता को लंच बॉक्स देने के लिए निकला। उसके साथ लोहियाहेड निवासी मानव और विवेक भी सवार हो गए। लोहियाहेड पुलिस चौकी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई और प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। मानव और विवेक को भी चोटें भी आईं।
परिजनों ने उन्हें खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया। प्रियांशु एक बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा था। वह लोहियाहेड स्थित स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
प्रियांशु का दो दिन बाद था जन्मदिन
परिजनों ने बताया कि प्रियांशु का 28 नवंबर को जन्मदिन था। उसके ताऊ की बेटी का 30 नवंबर को विवाह होना है जिसके चलते घर में खुशी का माहौल था लेकिन अचानक यह दुखद घटना होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।