फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bike-borne youths attacked while heading home; pistol pointed at them.

Udham Singh Nagar News: घर जा रहे बाइक सवार युवकों पर हमला, पिस्टल तानी

Thu, 11 Jun 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 11 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bike-borne youths attacked while heading home; pistol pointed at them.
रुद्रपुर। बिंदुखेड़ा से अपने घर जा रहे बाइक सवार युवकों पर जानलेवा हमले और पिस्टल तानने का मामला सामने आया है। तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बिंदुखेड़ा निवासी प्रिंस सिंह ने बताया कि आठ जून की देर रात वह अपने दोस्त रोशन सिंह के साथ नानी के घर बाइक से जा रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह लोग इंदिरा कॉलोनी मोड पर पहुंचे कि अचानक बाइक सवार विक्की संधू और वीरत चौधरी निवासी डिबडिबा बिलासपुर रामपुर, यूपी ने उसे घेर लिया और अभद्रता करते हुए बेरहमी से पीटा। हमले में वह लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गया। आरोप है कि जब शोर सुनकर कुछ लोग बचाने आए तो अभियुक्तों ने पिस्टल निकाला और धमकाया कि अगर किसी ने बचाने की कोशिश की तो उसे गोली मार दी जाएगी। आरोप है कि अभियुक्त विक्की ने कई बार पिस्टल तानी। इसके बाद अभियुक्त धमकी देकर फरार हो गए। युवक को घायल अवस्था में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed