{"_id":"68b9e3dd967bf084170d8e0d","slug":"bharat-ratna-pt-pants-birth-anniversary-will-be-celebrated-with-great-pomp-on-10th-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-129558-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: धूमधाम से 10 को मनाई जाएंगी भारत रत्न पं. पंत की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: धूमधाम से 10 को मनाई जाएंगी भारत रत्न पं. पंत की जयंती
विज्ञापन
रुद्रपुर। भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 10 सितंबर को जिले में धूमधाम से मनाई जाएगी। जिन स्थानों पर पंत जयंती मनाई जाती है, वहां प्रभातफेरी का आयोजन किया जाएगा व विद्यालयों में विचार गोष्ठी, वाद-विवाद, भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। डीईओ कार्यक्रमों की निगरानी करेंगे।
डीएम नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर रूपरेखा तय की गई। सभी सरकारी कार्यालयों में 10 सितंबर को सुबह 11 बजे उनके चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। सभी एसडीएम, नगर निकाय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कार्यक्रम स्थलों, पंत पार्क व उनकी प्रतिमाओं की साफ-सफाई, रंग-रोगन व चूना आदि की व्यवस्था समय से किया जाए। बैठक में एडीएम कौस्तुभ मिश्र, पीडी हिमांशु जोशी, एसडीएम गौरव पांडेय, डीईओ हरेंद्र मिश्रा, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, मुख्य संयोजक ललित भट्ट, जिला कार्यक्रम संयोजक रामप्रकाश गुप्ता, राजेश कुमार, गौतम मेहरोत्रा आदि उपस्थित रहे।