{"_id":"64e503f29a575cb4cf0b69a4","slug":"bharat-ko-jano-exam-in-sitarganj-sitarganj-news-c-234-1-shld1017-404-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: भारत को जानो प्रतियोगिता में आएंगे 50,000 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: भारत को जानो प्रतियोगिता में आएंगे 50,000 बच्चे
Wed, 23 Aug 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
-22एसटीजी06पी: सितारगंज में प्रेस वार्ता करते भाविप के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष आरके गुप्ता। संवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। भारत विकास परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरके गुप्ता ने बताया कि परिषद की ओर से 25 अगस्त को पूरे प्रदेश में भारत को जानो लिखित परीक्षा कराई जाएगी। इसमें कुल 21 शाखाओं के माध्यम से 300 विद्यालयों के करीब 50,000 विद्यार्थी भाग लेंगे।
गुप्ता ने सोमवार को महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट में प्रेसवार्ता की। इसमें उन्होंने बताया कि परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय मूल्यों, संस्कारों, आस्थाओं, भारत की गौरव गाथा के प्रति भावना का सृजन करना है। प्रांतीय प्रकल्प संयोजक नीरज खन्ना ने बताया कि प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में कक्षा छह से आठवीं, वरिष्ठ वर्ग में कक्षा नौ से 12वीं तक बच्चे भाग लेंगे। शाख़ा स्तर पर दो चरणों में होने वाली लिखित परीक्षा और मौखिकी प्रतियोगिता के आधार पर चयनित कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्गों के दो-दो प्रतिभागियों की टीम को प्रत्येक शाखा से प्रांत स्तर पर भेजा जाएगा।
द्वितीय स्तर में प्रदेश में मौखिक प्रश्न मंच से चयनित दोनों वर्गों की एक-एक सर्वेश्रेष्ठ टीम को तृतीय स्तर पर क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। वहां की विजेता टीम को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। हिंदी, अंग्रेजी में प्रकाशित भारत को जानो पुस्तक करीब तीन लाख प्रतियां हर साल बांटी जा रहीं हैं। इस प्रतियोगिता में हर साल पंद्रह लाख से अधिक विद्यार्थी भाग लेते हैं। वहां प्रांतीय महासचिव नरेश कंसल, प्रांतीय मीडिया प्रभारी महेश मित्तल, शाखा अध्यक्ष सुरेश जैन, सचिव अमित गोयल, कोषाध्यक्ष मनीष मित्तल आदि थे।