फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bhagwati Temple reached teal hair beauty

चैती मंदिर पहुंची भगवती बाल सुंदरी

Sat, 28 Mar 2015 07:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर Updated Sat, 28 Mar 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
Bhagwati Temple reached teal hair beauty

भगवती बाल सुंदरी का डोला पक्का कोट मंदिर से गाजे बाजों व जुलूस के साथ शनिवार सुबह सवा चार बजे चैती मंदिर पहुंचा। मंदिर परिसर में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं ने जयकारा के नारों के साथ देवी का स्वागत किया। एएसपी कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस जुलूस के साथ चल रही थी।

विज्ञापन

शुक्रवार को मोहल्ला पक्का कोट स्थित मंदिर में रात 12 बजे से देवी का डोला चैती मंदिर चलने की तैयारी होने लगी। पंडित दयाशंकर जोशी ने  मंत्रोच्चारण के साथ पंडा परिवार को हवन-पूजन दुर्गा सप्तसति का पाठ कराया। बकरे के स्थान पर पांच गोलों की प्रतिकात्मक बलि देने के बाद देवी को पूर्ण आहुति दी और आरती की गई। सहायक प्रधान पंडा मनोज अग्निहोत्री देवी प्रतिमा को लेकर डोले में बैठे। डोले के साथ सैकड़ों श्रद्धालु पैदल हाथों में नंगी तलवारें लहराते चल रहे थे। जुलूस मुख्य चौराहा से गांधी आश्रम मार्ग पर होकर चैती मंदिर पहुंचा। प्रधान पंडा वंश गोपाल, पंडा अजय अग्निहोत्री, मनोज अग्निहोत्री, मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री, पंडा कृष्ण गोपाल अग्निहोत्री, संदीप अग्निहोत्री, शक्ति अग्निहोत्री ने हवन-पूजन कर मंदिर मेें देवी स्थापित की। इसी के साथ मंदिर के द्वार दर्शनों के लिए खोल दिए गए। देवी दर्शनों को उमड़ी भारी भीड़ पर एएसपी, सीओ प्रकाश चंद्र, एसएसआई अरुण कुमार ने बमुश्किल  नियंत्रण कर शांतिपूर्ण दर्शनों के लिए व्यवस्था बनाई। मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया कि देवी चैती मेला मंदिर से दो अप्रैल की मध्य रात्रि को पक्का कोट मंदिर के  लिए प्रस्थान करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed