फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bengali society welcomed the decision of Zip Board

Udham Singh Nagar News: बंगाली समाज ने जिपं बोर्ड के फैसले का किया स्वागत

Mon, 23 Sep 2024 05:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 23 Sep 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Bengali society welcomed the decision of Zip Board
रुद्रपुर। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में बंगाली समुदाय की तीन उपजातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने के फैसले का बंगाली समाज ने स्वागत किया है। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार जताया। कहा कि जिपं अध्यक्ष ने बंगाली समुदाय के हक की आवाज को बोर्ड में मंजूरी देकर उनके हक की बात की है।
विज्ञापन

बीते दिनों जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में 16 प्रस्तावों में से एक बंगाली समाज की नमोशूद्र, पौंड व माझी उपजाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देने का प्रस्ताव रखा गया था। रविवार को बंगाली समाज के प्रतिनिधि बरा गांव स्थित जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने रेनू गंगवार व उनके पति वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश गंगवार को बुके देकर उनका आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान रेनू गंगवार ने कहा कि वह एससी की मांग को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मिलेंगे और केंद्रीय मंत्रियों को भी इस मांग से अवगत कराएंगे। वहां रामचंद्र राय, उत्तम आचार्य, वंदना दास, शंकर विश्वास, मानस बैरागी, अभिषेक दास गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed