फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Beating over money transaction, case registered

Udham Singh Nagar News: पैसों के लेनदेन को लेकर की मारपीट, केस दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Beating over money transaction, case registered
पंतनगर। ओमेक्स कॉलोनी रुद्रपुर निवासी राजेश जंडवानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 31 अगस्त की दोपहर उसके बेटे करन जंडवानी से ओमेक्स निवासी पृथ्वीपाल सिंह मिला और उससे अपने रुपयों की मांग की। पृथ्वीपाल ने घर रुपये देने के लिए बेटे को घर बुलाया। करन अपने भाई ऋषभ के साथ गया तो पृथ्वीपाल दोनों को घर के अंदर ले जाकर गालीगलौज और मारपीट करने लगा। उन्होंने बमुश्किल जान बचाई। पृथ्वीपाल ने धमकी दी कि आज तो बच गए, यदि दोबारा पैसे मांगने आए तो जान से मार दूंगा। जब बेटे चौकी जाने लगे तो पृथ्वीपाल ने अपने वाहन से पीछा किया और जान से मारने की नीयत से बेटों की गाड़ी में टक्कर मार दी। इसमें वे बाल-बाल बच गए। आरोप लगाया कि पृथ्वीपाल का आपराधिक इतिहास है, उससे परिजनों को जान-माल का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed