फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Beaten for not giving Rs 3,000 for liquor party

Udham Singh Nagar News: शराब पार्टी के लिए तीन हजार नहीं देने पर पीटा

Thu, 06 Mar 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 06 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Beaten for not giving Rs 3,000 for liquor party
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप निवासी युवक ने दो लोगों पर शराब पार्टी के लिए तीन हजार रुपये नहीं देने पर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप के ई-ब्लाॅक निवासी दीपांकर साहा ने थाने में दी तहरीर में कहा कि मंगलवार रात वह क्षेत्र में ही रहने वाले अपने दोस्त अंकित दास की शादी में गया था। शादी में वार्ड के ही रहने वाले दो युवक भी आए थे। समारोह के दौरान दोनों युवक ने शराब पार्टी के लिए उससे तीन हजार रुपये मांगे। उसके मना करने पर दोनों युवकों ने बेल्ट और धारदार हथियार से उनपर हमला कर दिया। इसमें उनके सिर और शरीर के अन्य जगहों पर चोटें आई थी। जिला अस्पताल में उन्होंने अपना इलाज कराया था। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed