{"_id":"5b33d7234f1c1bf76e8ba734","slug":"bdc-member-s-husband-crushed-by-elephant","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी सदस्य के पति को हाथी ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी सदस्य के पति को हाथी ने कुचला, मौत
सुुनील दिवाकर बाजपुर।
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
elephant
विज्ञापन
हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर हाथी ने बाइक सवार बीडीसी सदस्य के पति को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उनका साथी उछलकर झाड़ियों में गिरकर घायल हो गया।
नैनीताल जिले के कमोला-धमोला क्षेत्र के बीडीसी सदस्य के पति बालम सिंह महरा बाइक की सर्विस कराने बाजपुर के गांव बरहैनी गए थे। बुधवार रात पौने नौ बजे वह अपने मित्र कमल के साथ लौट रहे थे। गड़प्पू जंगल के पास हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर अचानक हाथी आ गया, जिससे बाइक हाथी से टकरा गई। बालम बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े, जबकि कमल उछलकर झाड़ियों में गिरे। गुस्साए हाथी ने बालम सिंह को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही कालाढूंगी और बरहैनी पुलिस मौके पर पहुंची। घटना क्षेत्र कालाढूंगी होने पर कालाढूंगी थाने की पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, घायल कमल को अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना पर भाजपा नेता वीरेंद्र बिष्ट, भुवन नेगी आदि भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन