{"_id":"60da075a8ebc3ee2225b521b","slug":"bareilly-youth-drowned-in-devha-river-sitarganj-news-hld4293388158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली से दोस्तों के साथ नानक सागर घूमने आए युवक की देवाह नदी में नहाने के दौरान डूबने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली से दोस्तों के साथ नानक सागर घूमने आए युवक की देवाह नदी में नहाने के दौरान डूबने से हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकमत्ता। तीन दोस्तों के साथ नानक सागर घूमने आया युवक देवहा नदी में डूब गया। दोस्तों के शोर मचाने पर स्थानीय मछुआरों ने युवक को बाहर निकाला। मौके पहुंची 108 एंबुलेंस से युवक को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल युवक के परिजन नानकमत्ता नहीं पहुंच पाए थे।
सोमवार को बीसलपुर चौराहा बरेली निवासी तौहीद (19) पुत्र गुड्डू अपने दोस्त अंकित, अनमोल एवं अशोक के साथ दो बाइकों से नानकमत्ता आया था। चारों युवक घूमने के बाद नानक सागर बैराज पहुंचे। जलाशय से निकलने वाली देवहा नदी में अन्य बच्चों को नहाते देख तौहीद भी दोस्तों के मना करने के बावजूद नहाने उतर गया। नहाने के दौरान अचानक तौहीद नदी में डूब गया। नदी किनारे मछली मार रहे मछुआरों ने गोता लगाकर डूबे युवक को बाहर निकाला। सूचना पर एसआई धर्मेंद्र आर्या, शेखर बुनियाद, लोकेश तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। 108 एंबुलेंस की सहायता से युवक को सीएचसी नानकमत्ता पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के दोस्तों ने मृतक के परिजनों को घटना से अवगत कराया। इधर, अंकित ने बताया कि मृतक अपने घर का इकलौता चिराग था। वहीं सूचना मिलते ही परिजन नानकमत्ता के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भर मोर्चरी में रखवा दिया है।
युवक को नदी में डुबाकर मारने की कोशिश
रुद्रपुर। भदईपुरा निवासी गुरदास ने कॉलोनी के कुछ युवकों पर नदी में डुबाकर मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि कॉलोनी के ही कुछ युवक रविवार को उसे नदी में नहाने के बहाने बुला ले गए। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उसे नदी में डुबाने के लिए धक्का दे दिया। जब वह नदी से बाहर आया तो उसे पकड़ लिया और बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। इससे वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में ही आरोपित उसे छोड़कर घर आ गए। बाद में किसी ने उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर उसका भाई वहां पहुंचा और उसे उठाकर अस्पताल ले गया। गुरदास ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल बिजेंद्र शाह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है।