{"_id":"67cc9dbe42d833a75905d24f","slug":"bank-employees-united-to-prepare-for-agitation-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-124172-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आंदोलन की तैयारी के लिए एकजुट हुए बैंक कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आंदोलन की तैयारी के लिए एकजुट हुए बैंक कर्मचारी
Sun, 09 Mar 2025 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। बैंक कर्मियों की विभिन्न मांगों के लिए यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले 24-25 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। आंदोलन की तैयारी को लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा पर एक सभा का आयोजन किया गया।
संचालन यूनियन के सहायक महामंत्री कामरेड स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा ने किया। कामरेड ललित तिवारी की अध्यक्षता में हुई सभा में मेहरोत्रा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की मनमानी और वित्त मंत्रालय की अनदेखी के कारण बैंकों में भर्ती पूर्ण रूप से बंद है। अस्थायी स्टाफ को स्थायी नहीं किया जा रहा है। बैंक का कार्यकाल पांच दिन का होना चाहिए। ठेके पर बैंक में नियुक्ति पर रोक लगाई जाए।
उन्होंने सरकारी बैंकों में शेयर पूंजी 51 फीसदी से अधिक किए जाने की मांग की। सभा में पीएनबी, बॉब, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, नैनीताल बैंक, कुर्मांचल बैंक, सहकारी बैंक के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
यहां पर कामरेड कुलदीप सिंह, संजय सिंह, संजय गिरी, सचिन कुमार, दिगंबर रौतेला, नरेश कुमार, शोभा शर्मा, हरिओम, गौतम अधिकारी आदि थे।