फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bagul and Kailash river on the boom

बैगुल और कैलाश नदी उफान पर

Thu, 06 Jul 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज। 
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज।  Updated Thu, 06 Jul 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bagul and Kailash river on the boom
सितारगंज में बारिश से उफान पर बैगुल नदी। - फोटो : अमर उजाला

पिछले चार दिन से क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। बैगुल और कैलाश नदी में अत्यधिक पानी आ गया है। इससे आसपास के गांवों के लोग भयभीत हैं। वहीं, बैगुल नदी पुल से करीब पांच फुट नीचे से बह रही है। हालांकि, सिंचाई विभाग ने नदी से किसी भी तरह का खतरा न होने का दावा किया है। ईई ने बताया कि नदियों को नहरीकरण करने से इस बार नदी गहरी हो गई हैं और भूमि कटाव भी नहीं होगा।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह आठ बजे तक बैगुल नदी में ढाई हजार और कैलाश में तीन हजार क्यूसेक पानी आया। जो शाम पांच बजे तक बढ़ते-बढ़ते बैगुल में 20 हजार और कैलाश में 22 हजार क्यूसेक हो गया। बैगुल और कैलाश नदी के उफान पर होने से नदी किनारे बसे गांवों के लोग बाढ़ की संभावना से सहमे हुए हैं। 
विज्ञापन


तहसीलदार शेर सिंह ग्वाल ने बताया कि सभी बाढ़ चौकियां पूरी तरह अलर्ट हैं। प्रत्येक चौकी पर दिन-रात कर्मचारी तैनात हैं। जो निगरानी कर रहे हैं। क्षेत्र में अभी तक बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। इधर, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजय राज ने बताया कि रिवर ट्रेनिंग पॉलिसी के तहत बैगुल और कैलाश नदी में जमी सिल्ट हटाकर उन्हें गहरा कर दिया गया है। नदियों के नहरीकरण होने से अब बाढ़ का कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के पानी से टपक रही तहसील
पानी की निकासी नहीं होने से तहसील परिसर में जलभराव हो गया। अंग्रेजी शासनकाल में बनी तहसील की हालत बद से बदतर हो गई है। बरसात के दिनो में तहसील की छत टपकने से उसमें रखे अभिलेख भीगते हैं। इस बार भी बारिश के कारण तहसील भवन में पानी टपक रहा है। इससे कर्मचारियों में अनहोनी की आशंका पैदा हो गई है। कई बार शासन में तहसील भवन के निर्माण का मुद्दा उठा। लेकिन, अभी तक तहसील का निर्माण नहीं हुआ। आठ माह तक तो तहसील के अधिकारी व कर्मचारियों का वक्त गुजर जाता है। लेकिन, जैसे ही बरसात के दिन आते हैं, तो तहसील के कर्मचारियों में भय बना रहता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed