फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Baburam friend killed him in a quarrel over asking for money in jaspur

Jaspur: पैसे मांगने पर हुई कहासुनी में दोस्त ने ही कर दिया बाबूराम का कत्ल, पुलिस ने किया था अज्ञात पर केस

Thu, 24 Apr 2025 02:38 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 24 Apr 2025 02:38 PM IST
सार

मामूली कहासुनी में दोस्त ने ही बाबूराम का कत्ल किया था। घटना के 24 घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। आरोपी के पास मृतक का मोबाइल भी मिला है।

विज्ञापन
Baburam friend killed him in a quarrel over asking for money in jaspur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पैसे मांगने के बाद हुई मामूली कहासुनी में दोस्त ने ही बाबूराम का कत्ल किया था। घटना के 24 घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। आरोपी के पास मृतक का मोबाइल भी मिला है।

विज्ञापन

सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह भगवंतपुर मार्ग पर बिजली घर के पास ग्राम निवारमंडी निवासी बाबूराम सिंह (37) पुत्र सुखन सिंह का रक्तरंजित शव खाली प्लॉट में पड़ा मिला था। मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी। मृतक के बड़े भाई महेंद्र सिंह ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्यारे की तलाश में पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही थी। तभी मालूम हुआ कि बिजली घर के पीछे रहने वाले राजेश उर्फ राजा (32) की भगवंतपुर मार्ग स्थित बिजली घर के पास बाबूराम से सोमवार की शाम को मुलाकात हुई थी। दोनों एक दूसरे के करीबी दोस्त भी थे। आरोपी के मुताबिक इसी दोस्ती के नाते वह बाबूराम को अपने घर ले गया था।

विज्ञापन

नशे के कारण बाबूराम उसके घर पर ही सो गया। रात करीब 11 बजे बाबूराम की आंख खुली तो उसने पर्स निकालकर पांच सौ का नोट राजेश को देते हुए कहा कि जा मेरे लिए खाना ले आ। उसके पर्स में 500 के और नोट देखकर राजेश उससे पैसे मांगने लगा। इस बात पर दोनों में झगड़ा भी हुआ। इससे आक्रोशित होकर राजेश ने घर में रखा धारदार चाकू निकालकर चारपाई पर बैठे बाबूराम की गर्दन पर चला दिया। चाकू लगने के बाद बाबूराम जीने से छत की ओर भागा। डर के कारण बाबूराम दीवार से लटक कर मकान के पीछे खाली प्लाॅट में पड़ी रेत पर कूद गया। तभी पीछा करते पहुंचे राजेश ने फिर से बाबूराम का चाकू से गला रेत दिया। सीओ ने बताया कि बुधवार की सुबह भगवंतपुर तिराहे से आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू एवं मृतक का मोबाइल बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के बाद साक्ष्यों को छुपाने की धारा बढ़ाकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसों के लालच ने किया दोस्ती का कत्ल
बाबूराम दोस्त को पैसे देकर अपनी जान बचा सकता था, दोस्त के पैसों पर आखिर क्यों फिसल गई थी राजेश की नियत। हत्याकांड के खुलासे के बाद कुछ इस तरह के सवाल लोगों की जुबान पर हैं। दरअसल राजेश अपने मकान में अकेला रहता था। उसकी बाबूराम से अच्छी दोस्ती थी। दोनों एक दूसरे के साथ नशा भी करते थे। बाबूराम पहले भी कई बार राजेश के घर पर सोया था। 21 मार्च को बाबूराम ने बैंक से करीब दस हजार रुपये निकाले थे। रात में खाना लाने के लिए निकाले गए पर्स में पैसे देखकर राजेश की नियत फिसल गई थी। उसने बाबूराम से कुछ पैसे मांगे थे लेकिन बाबूराम ने उसे पैसे नहीं दिए। इससे दोनों में विवाद हुआ। इसी विवाद के चलते राजेश ने बाबूराम की गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने बाबूराम का पैर एक चादर से बांधकर लगभग 15 कदम की दूरी पर शव को घसीट कर फेंक दिया। मृतक के पर्स से लगभग छह से सात हजार रुपये एवं मोबाइल निकाल लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने खून से सने कपड़े, मृतक के जूते एवं चाकू चारपाई में पड़ी चादर में लपेट कर बाथरूम के अंदर छुपा कर रख दिए और अपने लोअर से पूरे घर में लगा खून साफ कर घर में ताला लगाकर भाग गया।



सीसीटीवी की मदद से कातिल तक पहुंची पुलिस
कोतवाली प्रभारी जावेद मलिक ने बताया कि राजेश 21 मार्च को बिजली घर से बाबूराम को अपने घर तो लेकर गया लेकिन वह घर से आगे लगे कैमरे में आते-जाते नहीं दिखाई दिया। बस यहीं से राजेश शक के दायरे में आ गया था। राजेश के पास से मृतक के पर्स से चुराए गए 4780 रुपये, उसका मोबाइल फोन मिला है। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी आरोपी के मकान से ही बरामद हुआ है। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्यों को कब्जे में लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed