चंदोला होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज को बेस्ट एडवांस होम्योपैथी इन द वर्ल्ड का पुरस्कार मिला है। कालेज के एमडी डॉ. किशोर चंदोला को आयुष रत्न से सम्मानित किया गया है।
शुक्रवार को दिल्ली के एक होटल में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, आयुष काउंसिल के चेयरमैन रामजीत सिंह ने डॉ. किशोर चंदोला को आयुष रत्न से सम्मानित किया। कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, श्याम जाजू, किरण बेदी, अभिनेत्री मंदिरा बेदी, क्रिकेटर अजय शर्मा समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
डॉ. चंदोला ने कहा कि आयुष मंत्रालय सहित कुछ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चैनलों ने संयुक्त रूप से होम्योपैथी के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं का सर्वे किया था। सर्वे में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, कनाडा सहित कई देशों को शामिल किया गया था। कहा कि कॉलेज की इस उपलब्धि ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। इन पुरस्कारों से भविष्य की योजनाओं के लिए प्रेरणा मिलेगी। (संवाद)