फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Automated Driving testing Center

Udham Singh Nagar News: ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर का सपना अधूरा

Sun, 16 Apr 2023 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 16 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Automated Driving testing Center
रुद्रपुर। जिले में बनने वाले ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर का सपना अब सफल होते नजर नहीं आ रहा है। जिस स्कूल की जमीन में सेंटर बनने की बात चल रही थी, वहां की प्रबंध समिति ने परिवहन विभाग को जमीन देने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के पास ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर होना बेहद जरूरी है। इसमें जांच के होने के बाद ही चालक की असल योग्यता का पता चलता है। वर्ष 2022 में शहर में सेंटर बनाने की योजना परिवहन विभाग ने शुरू की थी। परिवहन विभाग ने फाजिलपुरा महरौला में एएन झा इंटर कॉलेज के समीप पड़ी नौ एकड़ जमीन को चिह्नित किया था। जमीन की मांग के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों ने डीएम को पत्र भेजा था। इसके बाद शिक्षा सचिव और शिक्षा महानिदेशक को भी पत्र भेजा गया। इधर, एआरटीओ प्रवर्तन बिपिन कुमार ने बताया कि हाल ही विद्यालय की प्रबंध समिति ने परिवहन कार्यालय को वह जमीन देने के लिए मना कर दिया है। उनका कहना है कि विद्यालय प्रबंध समिति वहां परिवहन की बजाय विद्यालय और विद्यार्थियों से संबंधित कोई निर्माण कराना चाहती है। उनका कहना है कि अब जल्द ही शहर में दूसरी जमीन की खोज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed