{"_id":"694305b1b34e27b5e30f9b06","slug":"athletes-from-25-states-will-participate-in-the-national-track-cycling-championship-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-134459-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: राष्ट्रीय ट्रैक साइक्लिंग प्रतियोगिता में 25 राज्यों के सात सौ से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: राष्ट्रीय ट्रैक साइक्लिंग प्रतियोगिता में 25 राज्यों के सात सौ से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग
Thu, 18 Dec 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड साइक्लिंग संघ की ओर से आयोजित 77वीं राष्ट्रीय ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप 19 से 23 दिसंबर तक होगी। चैंपियनशिप में 25 राज्यों के करीब सात सौ से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। मनोज सरकार स्टेडियम के शिवालिक वेलोड्रम में सभी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशन में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर आदि विभिन्न आयु श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उत्तराखंड साइक्लिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष विमल चौधरी ने बताया की यह प्रतियोगिता देश की उभरती और उत्कृष्ट साइक्लिंग प्रतिभा को प्रदर्शित करेगी। प्रतियोगिता को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। खिलाड़ियों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए हेल्प डेस्क भी तैयार कर वॉलंटियरों की तैनाती कर दी गई है। संवाद
बसों से पहुंच रही विभिन्न राज्यों से टीमें
रुद्रपुर। बुधवार को सुबह से ही अभ्यास के लिए वेलोड्रम में खिलड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम तक उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उड़ीसा, महाराष्ट्र आदि विभिन्न राज्यों से 650 से अधिक खिलाड़ी बस व निजी वाहनों के जरिए स्टेडियम में पहुंच चुके थे। सुबह से दोपहर बाद तक खिलाड़ी अपने प्रशिक्षकों के साथ वेलोड्रम में अपनी प्रतिभा निखारते दिखे। इस दौरान स्टेडियम में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहे पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी राजीव मोहंती ने बताया की इस खेल के लिए निरंतर अभ्यास जरुरी है। बिना अभ्यास के किसी भी खिलाड़ी के लिए जीतना बेहद कठिन है। वहीं, पंजाब राज्य से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुके रमनदीप बाजवा ने बताया की इस गेम के लिए खिलाड़ियों का फिट रहना बेहद जरूरी है।