फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Asha Workers Protested

आशा कार्यकर्ताओं की 21वें दिन भी हड़ताल जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Asha Workers Protested
गदरपुर में धरने पर बैठी आशा कार्यकर्ता। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर/बाजपुर/गदरपुर। 12 सूत्री मांगों के लिए रविवार को 21वें दिन भी आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल जारी रही। आक्रोशित आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार उनकी मांगों के लिए गंभीर नहीं है और झूठे आश्वासन दे रही है। उन्होंने मांगें पूरी होने तक आंदोलन की बात कही है।
विज्ञापन

रुद्रपुर जिला अस्पताल पर धरने पर बैठीं आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले 21 दिनों से अपनी जायज मांगों को लेकर उनकी हड़ताल चल रही है लेकिन सरकार इसकी अनदेखी कर रही है। वहां पर ममता पानू, प्रिया कश्यप, प्रेमा थापा, कुलविंदर कौर, गीता गोस्वामी, जानकी देवी, कुसुम लता, अनीता देवी आदि थीं। वहीं, बाजपुर में आशाओं ने सीएचसी गेट पर सांकेतिक धरना दिया। अनशन स्थल पर ही राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। वहां पर उत्तराखंड हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रांतीय उपाध्यक्ष रीता कश्यप, चंद्रवती, रूपेंद्र कौर, शहनाज, शमा, मीना दिवाकर, सरोज, ज्योति, अनीता आदि थे। वहीं, गदरपुर में माया देवी, प्रेमलता कश्यप, लक्ष्मी देवी, नीलम रानी, मीनाक्षी अरोड़ा, कृष्णावती, राधारानी, आशा देवी, कंचन, परमजीत कौर आदि धरने पर बैठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed