{"_id":"6429ca4b2d728aea0e0a0f64","slug":"as-soon-as-the-sun-blooms-the-brightness-of-the-teal-fair-increased-kashipur-news-c-8-1-101265-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: धूप खिलते ही चैती मेले की बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: धूप खिलते ही चैती मेले की बढ़ी रौनक
Mon, 03 Apr 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। धूप खिलते ही मुरझा रहे चैती मेले में रौनक बढ़ गई है। रविवार को भारी संख्या में मेलार्थी उमड़े और दुकानों पर भीड़ देखी गई। सरस, हथकरघा बाजार खूब गुलजार रहा।
बीते दिनों हुई बारिश के बाद रविवार को दिनभर धूप खिली होने से चैती मेले में अचानक रौनक बढ़ गई है। सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जिन क्षेत्रों में जलभराव हुआ था, वहां पानी निकासी के बाद दुकानों में खरीदारी शुरू हो गई है। सरस बाजार, हथकरघा बाजार में खूब चहल-पहल है। बिजली के ठेकेदार दिन में बिजली नहीं देने से फलों के जूस वालों की मशीनें नहीं चल पा रही हैं। ऐसे में बिजली सप्लाई नहीं मिलने से दुकानदार खाली बैठे हैं। मेला मजिस्ट्रेट अभय प्रताप सिंह ने स्वयं सहायता समूहों और हथकरघा उत्पादकों के लिए अलग क्षेत्र में दुकानें लगाने के लिए भूमि निशुल्क उपलब्ध कराई है।
दुकानें निशुल्क मिलने और ब्रिक्री पर समूहों ने मेला मजिस्ट्रेट का आभार जताया। स्वयं सहायता समूहों ने खाने पीने के होटल, डिब्बा बंद भोजन की बिक्री खूब हो रही है। मेले में हलुवा-पराठा, छोले-भटूरों, रेडीमेड कपड़ों, खिलौनों, हाथ से बने लेडीज पर्स, जूस बनाकर बेचने, चाट-पकौड़ी और अचार की दुकानें सजी हैं। मुख्य बाजार में भीड़ के चलते पैदल चलने वालों को रास्ता तक नहीं मिल रहा है। खिलौना बाजार में बारिश से जलभराव हो गया, लेकिन अब पानी निकालने के बाद खिलौना बाजार में भी रौनक लौट आई है। दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र से लोग ट्रैक्टर ट्रालियों और निजी वाहनों से मेला देखने आ रहे हैं। संवाद