{"_id":"586aa2f74f1c1b0052158d81","slug":"arya-altercation-with-police-checking-cars-on-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चेकिंग करने पर रेखा आर्या की पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चेकिंग करने पर रेखा आर्या की पुलिस से नोकझोंक
अमर उजाला ब्यूरो, किच्छा
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हल्द्वानी की ओर जा रहीं सोमेश्वर की पूर्व विधायक रेखा आर्या की कार में उनके पति गिरधारी लाल साहू के होने की सूचना पर किच्छा पुलिस ने लालकुआं पुलिस के सहयोग से लालकुआं में कार रुकवा ली। कार में गिरधारी लाल तो नहीं मिले, लेेकिन रेखा आर्या ने पुलिस को आड़े हाथों ले लिया।
कोतवाल प्रमोद कुमार शाह ने बताया वनखंडी कालोनी के फर्जीवाड़े के मामले में सोमेश्वर की पूर्व विधायक रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ कोतवाली में दो मुकदमे चल रहे हैं। मामले में साहू की गिरफ्तारी होनी हैं।
बताया कि सोमवार दोपहर सूचना मिली कि पूर्व विधायक की कार में उनके पति साहू भी हैं और कार हल्द्वानी की ओर जा रही है। पुलिस ने कार का पीछा किया और लालकुआं पुलिस को कार रुकवाने को कहा गया। पीछा करने पर जब पुलिस लालकुआं कोतवाली पहुंची तो पूर्व विधायक के पति साहू नहीं मिले। इधर, बताया जा रहा है कि कार की तलाशी के दौरान रेखा आर्या की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इधर मामले में पूर्व विधायक का पक्ष जानने के लिए फोन मिलाया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी है।