फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Arvind Pandey is weakening the BJP: Rajesh Shukla

अरविंद पांडेय भाजपा को कमजोर कर रहे हैं : राजेश शुक्ला

Fri, 23 Jan 2026 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 23 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Arvind Pandey is weakening the BJP: Rajesh Shukla
रुद्रपुर। किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडेय जिले में भाजपा को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांडेय सीएम पुष्कर सिंह धामी को बदनाम करना चाहते हैं। वह चाहते है कि भाजपा सत्ता में न आए।
विज्ञापन


पांडेय किसी घटना पर काशीपुर पहुंच सकते हैं तो अच्छी बात है लेकिन पंतनगर में अगर पिछड़ी जाति की लड़की आत्महत्या करती है तो वह चुप क्यों रहते हैं?
पार्टी ने किसी को मंत्री नहीं बनाया तो उन्हें ये छूट नहीं है कि आप कुछ भी बोलेंगे। मंत्री तो हम भी नहीं बने हमने तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत जी को हराया था। तब हमने तो पार्टी के खिलाफ नहीं बोला, न अपशब्द बोले। आज जो हो रहा है ये बहुत चिंता का विषय है। वह व्यंग्यात्मक भाषा बोलते हैं जो कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। पार्टी को इसका संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक ओर विधायक पांडेय कहते हैं उनका डीएनए अमित शाह का है लेकिन वह अमित शाह के पैर की धूल तक नहीं हैं। लोकसभा चुनाव में पांडेय क्या करते आए हैं ये भी सबको पता है। पुष्कर सिंह धामी को हराने की इन्होंने पूरी कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सीएम को चार साल पूरे होने पर पूरा एक गिरोह सक्रिय हो गया है। जो सीएम को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़े नेताओं के गूलरभोज आने का मामला शायद राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंच गया। इसलिए वे यहां नहीं आए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed