{"_id":"5706a9954f1c1b3820c81543","slug":"arto-s-car-attached-by-dumper-during-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग कर रहे एआरटीओ की कार को डंपर ने मारी टक्कर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग कर रहे एआरटीओ की कार को डंपर ने मारी टक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को डीएम अक्षत गुप्ता के निर्देश पर एआरटीओ (ई) रामप्रकाश राठौर मय टीम के क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
एआरटीओ राठौर ने बताया कि सिडकुल रोड पर बरुआबाग गांव के पास डंपर (एचआर55डी-7626) के ड्राइवर मझोला पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी सोनू कुमार को रोकने का प्रयास किया तो उसने उनकी बोलेरो कार को पीछे से टक्कर मार उन्हें जान से मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
लेकिन, कार के ड्राइवर ने डंपर चालक के टक्कर मारने की स्थिति को भांपते हुए कार तेजी से दौड़ा दी और डंपर सीधे निकल गया। टीम ने पीछा कर ड्राइवर को पकड़कर डंपर सीज कर दिया। एआरटीओ ने बताया कि डंपर के मालिक और ड्राइवर के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
ड्राइवर के पीलीभीत जनपद का निवासी होने के कारण वहां की एआरटीओ नेहा सिंह को उसके लाइसेंस पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। कहा कि ओवरलोड वाहन किसी भी सूरत में नहीं बख्शे जाएंगे। चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसके अलावा एआरटीओ ने ओवरलोड दस डंपर, तीन ट्रैक्टर ट्राली, एक मैक्स वैन और दो ऑटो सीज कर दिए। साथ ही कागजातों में कमी मिलने पर 25 वाहनों के चालान काटे।