फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Arms dealer Vachan Singh arrested in rudrapur

Rudrapur News: आर्म्स डीलर वचन सिंह गिरफ्तार, हथियारों की फैक्ट्री चलाने का भी मुकदमा दर्ज

Sat, 07 Oct 2023 12:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 07 Oct 2023 12:18 PM IST
सार

एसटीएफ और गदरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की शाम गदरपुर के ग्राम खुशहालपुर के एक घर से भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद करते हुए एक आर्म्स डीलर वचन सिंह निवासी ग्राम खुशहालपुर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Arms dealer Vachan Singh arrested in rudrapur
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ और गदरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की शाम गदरपुर के ग्राम खुशहालपुर के एक घर से भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद करते हुए एक आर्म्स डीलर वचन सिंह निवासी ग्राम खुशहालपुर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध गदरपुर थाने में  धारा 3/25 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

विज्ञापन
 

गिरफ्तार तस्कर वचन सिंह अवैध हथियारों को बनाने तथा मरम्मत का कार्य भी करता है। पिछले करीब 20 वर्षों से अवैध हथियारों के कारोबार में लगा था। टीम ने उसके घर को चारों तरफ से घेरकर रेड किया तो घर के अन्दर से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए तथा घर में मौजूद वचन सिंह को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन

 

वर्ष 2003 से कर रहा हथियारों की तस्करी

गिरफ्तार अपराधी ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि वह वर्ष 2003 से हथियारों की तस्करी कर रहा है वह उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब आदि राज्यों में सप्लाई करता आ रहा है। वह और उसके साथी कलकत्ती जंगल में, जो कि उत्तर प्रदेश में स्थित हैं वहां असलहों को बनाते आ रहे हैं। उनके बने असहलों की यूपी में बहुत डिमांड है।  इसके द्वारा अब तक करीब 1000 अवैध बन्दूकों व तंमचों की तस्करी यूपी व उससे लगे राज्यों में की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

हथियारों की फैक्ट्री चलाने का भी मुकदमा दर्ज

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया  कि पकड़ा गया आर्म्स डीलर वचन सिंह कई वर्षों से अवैध हथियारों धंधे में लिप्त था। उसके ऊपर वर्ष 2018 में थाना केलाखेड़ा में हथियारों की फैक्ट्री चलाने का मुकदमा दर्ज है। यह हथियार सप्लायर होने के साथ-साथ हथियारों का कारीगर भी है। टीम पिछले कई दिनों से हथियारों के इस नेटवर्क पर काम कर रही थी। 

 

शुक्रवार शाम टीम को इनपुट मिला था कि वचन सिंह के घर पर हथियारों की बड़ी कन्साइनमेंट आयी है। इसपर टीम को अलर्ट कर लोकल पुलिस की मदद से एक ज्वांइट ऑपरेशन कर इसकी गिरफ्तारी की गयी। इसकी पूछताछ में टीम को अवैध हथियारों की तस्करी के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं।


गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम

वचन सिंह पुत्र हुजूर सिंह निवासी ग्राम कुशालपुर थाना गदरपुर, जनपद उधम सिंह नगर। उम्र 48 वर्ष।


बरामद सामान का विवरण-
02 देसी पोनिया 12 बोर
02 तमंचे 315 बोर 
01 देसी तमंचा 12 बोर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed