फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Arjun becomes president and vice president

अर्जुन बने अध्यक्ष और साहिब उपाध्यक्ष 

Sun, 04 Nov 2018 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का चुनाव शनिवार को संपन्न हो गया। चुनाव अधिकारी ने कांग्रेस के अर्जुन सिंह रौतेला को अध्यक्ष, बसपा के साहिब सिंह को उपाध्यक्ष और कांग्रेस के राम पांडे को फेडरेशन सदस्य घोषित किया। मतदान में छह मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव के दौरान गहमागहमी होने पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं शांत कराया। 

विज्ञापन

चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने अर्जुन सिंह रौतेला को अध्यक्ष, साहिब सिंह को उपसभापति और राम पांडे प्रतिनिधि को छह-छह मत मिले। मताधिकार का इस्तेमाल करने वालों में अर्जुन रौतेला, साहिब सिंह, नेत्र सिंह देउपा, गोविंद सिंह, दीपा देवी व रीता राणा जबकि मताधिकार का बहिष्कार करने वालों में राजवीर सिंह, सकत्तर सिंह, राधा देवी और नामित शीतल सिंह शामिल रहे। इधर, भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने उनके दो मतदाताओं को उठा लिया। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत चुनाव अधिकारी से की, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा राजवीर सिंह समर्थकों ने जमकर चुनाव अधिकारी के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान राजपाल सिंह, राजेंद्र शर्मा, हिमांशु बिष्ट, संतोष अग्रवाल, अमित पांडे, जसविंदर सिंह पप्पू, गोविंद राणा, अरुण सक्सेना, राजू जुनेजा, धर्मवीर खोलिया, राम सिंह जेठी, करनैल सिंह, बल्देव सिंह, गुरसेवक सिंह, पंकज सिंह आदि थे। 
विज्ञापन



राजवीर ने अपने दम पर जीता सदस्य पद का चुनाव 
ऊधमसिंह नगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के चुनाव में सत्तासीन भाजपा का आपसी गुटबंदी के चलते सूपड़ा साफ हो गया। चुनाव में एक अपने दम पर लड़ने वाले भाजपा नेता राजवीर सिंह ने अपनी सभासद सीट तो 41 मतों से निकाल ली, लेकिन सभापति पद पर उन्हें कांग्रेसियों ने घेर लिया और हार को देखते हुए उनके समर्थकों ने भी मतदान नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुग्ध संघ के हिमायती समझे जाने वाले राजवीर सिंह की हार के पीछे भाजपा प्रत्याशी ही कारण बने। भाजपा मंडल महामंत्री चंद्रशेखर मुंडेला ने राजवीर सिंह के खिलाफ अपनी माता गंगा देवी को सभासद पद का चुनाव लड़ाया था। दुग्ध संघ के निवर्तमान अध्यक्ष तिलकराज गंभीर के गृह क्षेत्र गदरपुर के सभासद ने कांग्रेस का साथ दिया। ऊधमसिंह नगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ से जुड़े राजवीर सिंह को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी राजू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पुष्कर सिंह धामी, नानकमता के विधायक डा. प्रेम सिंह राणा एवं सहकारी बैंक अध्यक्ष दान सिंह रावत की लोकप्रियता का कोई लाभ नहीं मिला। 

इनसेट 
कांग्रेस और भाजपाइयों में खूब हुई गहमागहमी 
खटीमा। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट की दबंगई पर भाजपाई आपे से बाहर हो गए। इससे पहले कि भाजपाई राजपाल सिंह, धर्मवीर खोलिया, बलराज सिंह, करनैल सिंह, ललित जोशी, जीवन धामी, चंद्रशेखर थापा आदि की कांग्रेसियों से तकरार होती, पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाल ली। स्थिति बिगड़ने की आशंका पर सीओ कमला बिष्ट एवं कोतवाल योगेश उपाध्याय ने नानकमता, चकरपुर, झनकईया और मझोला थाना एवं चौकियों की पुलिस फोर्स बुला ली थी। वहां अमित पांडे, पंकज सिंह, गुरसेवक सिंह, प्रभात कुमार, दिनेश वर्मा, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, उमेश कुमार, महेश गिरी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed