{"_id":"66158b359bc5223b120c7d1e","slug":"appeal-to-celebrate-the-festival-of-eid-with-mutual-harmony-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-110006-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ईद का पर्व आपसी सद्भाव से मनाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ईद का पर्व आपसी सद्भाव से मनाने की अपील
Wed, 10 Apr 2024 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
जसपुर अमन कमेटी की बैठक में उपस्थित कमेटी के सदस्य। संवाद
जसपुर। अमन कमेटी के सदस्यों की बैठक में ईद सद्भाव से मनाने की अपील की गई। कोतवाली प्रांगण में आयोजित बैठक में कमेटी के सदस्यों ने लावारिस पशुओं पर अंकुश लगाने, बाजार में मुख्य बाजार में घूम रही ई-रिक्शाओं पर प्रतिबंध लगाने, विद्युत पानी की आपूर्ति सुचारू रखने की मांग की। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने कोई भी घटना होने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की। वहां हाजी हामिद, शाहनवाज आलम, आबिद हुसैन, मोहम्मद इरशाद, आमिर हुसैन, सोनू कादरी, जुल्ककर अली, खुर्शीद अहमद आदि थे। संवाद
त्योहार में खलल डालने की कोशिश की तो खैर नहीं
गदरपुर। नवरात्र और ईद को लेकर थाना परिसर में विभिन्न समुदाय के लोगों और अमन कमेटी के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। सीओ एआर आर्य ने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। एसओ जसवीर सिंह चौहान ने कहा कि फरियादी सीधे उनसे मिलकर अपनी समस्याएं बता सकते हैं। वहां दीपक बेहड़, सिब्ते नबी, रिजवान हुसैन, राजेंद्र सिंह मक्कड़, संदीप चावला, राहुल अनेजा आदि रहे। संवाद
ईद का पर्व शांतिपूर्वक मनाने की अपील
सितारगंज। ईद-उल-फितर का त्योहार शांतिपूर्वक मनाने को लेकर मंगलवार को सितारगंज कोतवाली में अमन शांति की बैठक हुई। हाजी शमशुलहक मालिक ने लावारिस जानवरों को खुले में नहीं छोड़ने की बात कही । इसके अलावा बिजली व पानी की व्यवस्था सुचारू रखने की मांग की। कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। वहां जिलानी अंसारी, अकरम बेग, मुन्नो मियां, मुख्तियार अंसारी, रवि रस्तोगी, अफसार अहमद, एसएसआई कविंद्र शर्मा आदि थे।