फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Anti human trafficking team busted prostitution business in Rudrapur

देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़: एक मकान में धड़ल्ले से चल रहा था गलत काम, दो सगी बहनों समेत नौ गिरफ्तार

Tue, 23 Jul 2024 12:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 23 Jul 2024 12:33 PM IST
सार

रुद्रपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने आजादनगर में एक घर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया। टीम ने पांच युवक और तीन महिलाएं को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Anti human trafficking team busted prostitution business in Rudrapur
देह व्यापार के धंधे का किया भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक घर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। टीम ने घर से संचालिका सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घर से आपत्तिजनक सामान और आरोपियों से 6500 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने घर से रेस्क्यू की गई एक युवती सहित पांच महिलाओं को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

रविवार की शाम यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर जीतो कंबोज के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर आजादनगर में लक्ष्मी नाम की महिला के घर में छापा मारा। टीम ने कमरे और किचन से दो जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। टीम ने मौके से छह पुरुष और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम अर्शदीप सिंह निवासी वार्ड नंबर 43 समियावाली थाना नंबर चार अमृतसर पंजाब, राजेश कुमार यादव और हरीश गैरोला हाल निवासी अर्जुनपुर गौरापड़ाव हल्द्वानी, मोहन लाल निवासी कृष्णा काॅलोनी ट्रांजिट कैंप, हरीश कुमार निवासी वार्ड नंबर 43 रामपुर मोहल्ला थाना पठानकोट पंजाब, नरेन्द्र निवासी ग्राम पूरोवाल थाना जोड सितरा जिला गुरदासपुर, लक्ष्मी, प्रिया निवासी आजादनगर ट्रांजिट कैंप, कमलेश निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैंप बताया। इस दौरान घर से बरेली निवासी एक युवती सहित पांच महिलाओं को रेस्क्यू कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- 
सीएम की घोषणा में गड़बड़झाले का खुलासा: कॉलेज में टैबलेट वितरण के नाम पर धांधली, सभी के उड़े होश; जानें मामला?

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िताओं ने बताया कि गिरफ्तार कमलेश के जरिए संचालिका लक्ष्मी और प्रिया रुपये कमाने का लालच देकर उनसे अनैतिक कार्य कराती थी। लक्ष्मी और प्रिया ने बताया कि वे सगी बहनें हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

वेश्यावृत्ति से कमाए रुपयों का होता है हिस्सा
गिरफ्तार बहनें लक्ष्मी और प्रिया ने पुलिस को बताया कि वे गरीब और असहाय महिलाओं को रुपये कमाने का लालच देकर वेश्यावृत्ति कराकर रुपये कमाते हैं। कमलेश इन महिलाओं को उनके पास लेकर आती है और वेश्यावृत्ति से कमाए रुपयों में से कमलेश को भी हिस्सा देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed