फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Anti-drugs cell caught an accused with a whopping 80 thousand charas.

एंटी ड्रग्स सेल ने 80 हजार की चरस के साथ एक आरोपी पकड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
Anti-drugs cell caught an accused with a whopping 80 thousand charas.
रुद्रपुर में एंटी ड्रग्स टीम की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। एंट्री ड्रग्स सेल ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को करीब 80 हजार रुपये की चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बीते रविवार देर शाम एंटी ड्रग्स टीम प्रभारी राजेश पांडेय ग्राम शिमला पिस्तौर किच्छा रोड पर गश्त कर रहे थे। इस बीच समदपुर नहर के पास एक युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। टीम को देखकर युवक भागने लगा। टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 523 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बाबू उर्फ गुड्डू अंसारी निवासी शिमला पिस्तौर बताया। एंटी ड्रग्स प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने प्रताप नाम के एक व्यक्ति से चरस खरीदकर लाने की बात कही है। इस मौके पर कांस्टेबल नवीन भट्ट, विनोद कन्याल, रणजीत लाल, अरुणा चंद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed